Raebareli News : जादू-टोना के आरोप में जमकर चली लाठियां, महिलाओं समेत 10 लोग घायल

जादू-टोना के आरोप में जमकर चली लाठियां, महिलाओं समेत 10 लोग घायल
UPT | जादू-टोना के आरोप में जमकर चली लाठियां

Jul 05, 2024 15:19

रायबरेली में एक भाई ने दूसरे भाई के परिवार पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Jul 05, 2024 15:19

Raebareli News : रायबरेली में अंधविश्वास से जुड़ा एक मामला सामने आया जिसमें एक भाई ही अपने भाई की जान का दुश्मन बन बैठा। जादू-टोना करने के शक में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए।

ये था मामला
घटना डीह थाना क्षेत्र के डीह कस्बे की है। यहां के रहने वाले राधेश्याम को शक था कि उसके सगे भाई छोटेलाल ने उसकी बेटी पर जादू टोना किया है। इसी शक के आधार पर राधेश्याम ने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर छोटेलाल के परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। लाठी-डंडों से लैस राधेश्याम के परिवार ने छोटेलाल के परिवार के आधा दर्जन लोगों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। इस बीच पीटे गए पक्ष के लोगों ने लाठीबाज़ी का वीडियो बना लिया।

वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं सीएचसी के डॉक्टर बताया कि डीह कस्बे से 10 लोग घायल आये थे, जिसमें ज्यादा घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Also Read

बोलीं- कार्रवाई करें केंद्र-राज्य सरकारें, संविधान की दिलाई याद

6 Oct 2024 10:48 AM

लखनऊ महंत यति नरसिंहानंद विवाद पर मायावती : बोलीं- कार्रवाई करें केंद्र-राज्य सरकारें, संविधान की दिलाई याद

नरसिंहानंद की विवादित टिप्पणी पर बवाल मचा हुआ है। इसको लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने एक पोस्ट किया है। और पढ़ें