Raebareli News : त्रिवेणी एक्सप्रेस में सफर कर रहे रिटायर्ड दरोगा की मौत, गर्मी से जान जाने की आशंका

त्रिवेणी एक्सप्रेस में सफर कर रहे रिटायर्ड दरोगा की मौत, गर्मी से जान जाने की आशंका
UPT | रायबरेली रेलवे स्टेशन

Jun 01, 2024 12:10

असहनीय गर्मी और हीट वेव के कारण रोजाना मौत के मामले सामने आ रहे हैं। रायबरेली रेलवे स्टेशन पर पहुंची त्रिवेणी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि गर्मी के...

Jun 01, 2024 12:10

Raebareli News : असहनीय गर्मी और हीट वेव के कारण रोजाना मौत के मामले सामने आ रहे हैं। रायबरेली रेलवे स्टेशन पर पहुंची त्रिवेणी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि गर्मी के कारण यात्री की मौत हुई है। 

ये है पूरा मामला
रायबरेली के स्टेशन मास्टर ने बताया कि शुक्रवार की शाम त्रिवेणी एक्सप्रेस के कोच नंबर S-7 के सीट नंबर 17 पर एक यात्री के मुंह से झाग निकल रहा थी। सूचना पर थानाध्यक्ष जीआरपी फोर्स और आरपीएफ के साथ कोच में पहुंचे। बीमार यात्री को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। यात्री के पास मिले मोबाइल से परिजनों से सम्पर्क कर अवगत कराया गया। 

गोरखपुर के रहने वाले थे श्याम नारायण
यात्री की पहचान श्याम नारायण उपाध्याय पुत्र भगवती प्रसाद उपाध्याय के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र के किशुनपुर उर्फ बगही गांव के रहने वाले थे। फिलहाल वह लखनऊ के आलमबाग इलाके में रहते थे। परिजनों ने बताया कि श्याम नारायण उपाध्याय उप्र पुलिस के रिटायर्ड उपनिरीक्षक हैं। 

Also Read

बोलीं- कार्रवाई करें केंद्र-राज्य सरकारें, संविधान की दिलाई याद

6 Oct 2024 10:48 AM

लखनऊ महंत यति नरसिंहानंद विवाद पर मायावती : बोलीं- कार्रवाई करें केंद्र-राज्य सरकारें, संविधान की दिलाई याद

नरसिंहानंद की विवादित टिप्पणी पर बवाल मचा हुआ है। इसको लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने एक पोस्ट किया है। और पढ़ें