advertisements
advertisements

Raebareli News : मुस्लिम महिलाओं ने लगाए, शुक्रिया मोदी भाई जान के नारे

मुस्लिम महिलाओं ने लगाए, शुक्रिया मोदी भाई जान के नारे
UPT | पीएम मोदी के पोस्टर लेकर खड़ी मुस्लिम महिलाएं

May 07, 2024 17:01

भाजपा मुस्लिम अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने आज पार्टी कार्यालय पर एकजुट होकर शुक्रिया मोदी भाई जान के नारे लगाते...

May 07, 2024 17:01

Raebareli News : बीजेपी अल्प संख्यक मोर्चा के सदस्यों व मुस्लिम महिलाओं ने आज भाजपा जिला कार्यालय पर एकजुट होकर भाजपा के लिए मांगा समर्थन। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शरीफ ने पीएम मोदी की उपलब्धियां गिनाई। महिला सदस्यों ने इस दौरान ' न दूरी है न खाई है, मोदी हमारा भाई है ' और ' शुक्रिया मोदी भाईजान ' के नारे लगाए। 
 
मुस्लिम महिलायें इकट्ठा होकर शुक्रिया मोदी भाई जान के नारे लगाए 
मुस्लिम महिला मदीना खान ने बताया कि हम सब मुस्लिम महिलायें इकट्ठा होकर शुक्रिया मोदी भाई जान के नारे लगा रहे हैं। इसकी वजह है कि मोदी जी ने हम लोगों के लिए बहुत कुछ किया है। उनका शुक्रिया अदा करने के लिए हम यहां आए हैं। मोदी जी ने तीन तलाक पर रोक लगवाई, हम लोगों को प्रधान मंत्री आवास के जरिये घर बनवा कर दिया, गैस सिलेंडर दिए, श्रम कार्ड दिया , फ्री उपचार दिया उन्होंने कभी भेदभाव नहीं रखा।महिलाओं को एक समान सभी को समझा गया।

 मुस्लिम महिलाओं का इस बार मोदी जी को सहयोग रहेगा
इस बार फिर हम मोदी जी को जीताना चाहते हैं। हम सभी मुस्लिम महिलाओं का इस बार मोदी जी को सहयोग रहेगा। मोदी सरकार ने यह नहीं देखा कि किसी मुस्लिम को सरकारी सुविधा ना मिले बल्कि हम सभी को यह सुविधा मिले यह  सब सोचा गया। सरकार ने हमे फ्री में शौचालय दिया। मोदी सरकार में महिलाये सुरक्षित हैं। इसमें उन्होंने किसी चीज पर भेदभाव नहीं रखा है। हम मोदी जी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे।
 इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शरीफ ने कहा कि आज के कार्यक्रम में मुस्लिम बहनों द्वारा एकत्रित होकर नरेंद्र मोदी जी और योगी जी द्वारा क्या कार्य किए गए कार्यों के बारे में बताया गया है।

Also Read

एटा में 8 बार वोट डालने का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार, चुनाव आयोग ने की ये कार्रवाई

19 May 2024 11:37 PM

लखनऊ लोकसभा चुनाव : एटा में 8 बार वोट डालने का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार, चुनाव आयोग ने की ये कार्रवाई

इस मामले में एटा जिले के नायागांव पुलिस स्टेशन में राजन सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी खिरिया परमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 343 खिरिया पमारान गांव का बताया जा रहा है। और पढ़ें