यादों के झरोखे : दादी इंदिरा के लिए पुलिस से भिड़े थे प्रियंका और राहुल, शेयर की बचपन की यादें

दादी इंदिरा के लिए पुलिस से भिड़े थे प्रियंका और राहुल, शेयर की बचपन की यादें
UPT | प्रियंका और राहुल

May 18, 2024 13:05

राहुल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, 'रायबरेली जाते वक्त मैं और प्रियंका कुछ देर के लिए बचपन की गलियों से भी होकर गुज़रे। बहुत सी खट्टी-मीठी यादें हैं, दादी का ज्ञान, पापा की पसंदीदा जलेबियां, प्रियंका के बनाए केक, ऐसा लगता है जैसे सब कल की ही बात हो।

May 18, 2024 13:05

RaeBareli News : लोकसभा चुनाव मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों रायबरेली में चुनाव प्रचार को लेकर व्यस्त हैं। इस दौरान भाई-बहन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रायबरेली से जुड़ी बचपन के किस्से भी याद आ रहे हैं। खुद राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि कैसे वो और प्रियंका बचपन में अपनी दादी इंदिरा गांधी को बचाने के लिए पुलिस से भिड़ गए थे।
  राहुल ने वीडियो शेयर कर क्या लिखा
राहुल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, 'रायबरेली जाते वक्त मैं और प्रियंका कुछ देर के लिए बचपन की गलियों से भी होकर गुज़रे। बहुत सी खट्टी-मीठी यादें हैं, दादी का ज्ञान, पापा की पसंदीदा जलेबियां, प्रियंका के बनाए केक, ऐसा लगता है जैसे सब कल की ही बात हो। बचपन से हमारा राजनीति से गहरा रिश्ता रहा है, पर राजनीति कभी हमारे रिश्तों के बीच नहीं आई।'

वीडियो में राहुल प्रियंका और राहुल ने क्या कहा
इस वीडियो में राहुल गांधी कहते हैं, 'दादी से बातचीत करते थे तो, दादी बिना बताए राजनीति पर ज्ञान देती थीं...और हमें पता भी नहीं लगता था। दादी मुझे ज्यादा प्यार करती थीं और पापा (राजीव गांधी) प्रियंका को मानते थे।' राहुल गांधी वीडियो में कहते हैं, 'याद है, जब दादी को अरेस्ट किया गया था। हम दोनों उस वक्त पुलिस वाले से लड़ गए थे...हम दोनों पुलिस वालों को बोल रहे थे कि आप हमारी दादी को लेकर नहीं जा सकते हैं। फिर दादी को जेल में जाकर हमने देखा था।' उन्होंने कहा कि, 'राजनीति अपनी जगह है और हमारा परिवारिक सम्मान सबसे बड़ा है।'

Also Read

महिला तांत्रिक ने बच्ची के सिर पर शैतानों का बताया साया, पटक पटक कर ली जान

8 Jul 2024 05:16 PM

लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी में अंधविश्वास का चल रहा खेल : महिला तांत्रिक ने बच्ची के सिर पर शैतानों का बताया साया, पटक पटक कर ली जान

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहा पर एक महिला तांत्रिक ने तीन साल की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि मासूम बच्ची को... और पढ़ें