Raebareli News : जीत के बाद प्रियंका गांधी का आया एक्स पर पोस्ट, लिखीं ये भावुक बातें...

जीत के बाद प्रियंका गांधी का आया एक्स पर पोस्ट, लिखीं ये भावुक बातें...
UPT | प्रियंका गांधी का x पर पोस्ट

Jun 05, 2024 11:09

रायबरेली में राहुल गांधी की बंपर जीत के बाद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक पोस्ट किया है। रिश्तों का यह कर्ज हम कभी नहीं उतार पाएंगे, मगर हमारी पूरी कोशिश होगी कि हम आपकी सेवा...

Jun 05, 2024 11:09

Raebareli News : रायबरेली में राहुल गांधी की बंपर जीत के बाद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक पोस्ट किया है। रिश्तों का यह कर्ज हम कभी नहीं उतार पाएंगे, मगर हमारी पूरी कोशिश होगी कि हम आपकी सेवा में कोई कसर न छोड़ें और इस रिश्ते को हमेशा के लिए निष्ठा से कायम रखें यह बात कहते हुए प्रियंका ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

आपने निहाल कर दिया...
प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि रायबरेली के पारिवारीजन और मेरे प्यारे कार्यकर्ता साथियों। अपने एक बार फिर हमें अपने स्नेह और आशीर्वाद से निहाल कर दिया है। रिश्तों का यह कर्ज हम कभी नहीं उतार पाएंगे। मगर हमारी पूरी कोशिश होगी कि हम आपकी सेवा में कोई कसर ना छोड़ें और इस रिश्ते को हमेशा के लिए निष्ठा से कायम रखें। आज मुझे अपने यूपी की जनता पर सबसे ज्यादा गर्व है, क्योंकि आपने अपनी जागरूकता और विवेक से सच्चाई को पहचाना। आपके विवेकवान निर्णय ने देश के संविधान और हमारे लोकतंत्र को बचा लिया है। 

प्रियंका ने चुनाव में डाला था डेरा
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए 3 मई को राहुल गांधी के रायबरेली से और किशोरी लाल शर्मा के अमेठी से नामांकन भरने के बाद से 18 मई तक रायबरेली व अमेठी में डेरा डाल लिया था। चुनाव प्रचार अभियान की कमान अपने हाथ में ले ली थी। उसी का ही यह नतीजा है कि रायबरेली व अमेठी से कांग्रेस को एक बड़ी जीत मिली है।

Also Read

महिला तांत्रिक ने बच्ची के सिर पर शैतानों का बताया साया, पटक पटक कर ली जान

8 Jul 2024 05:16 PM

लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी में अंधविश्वास का चल रहा खेल : महिला तांत्रिक ने बच्ची के सिर पर शैतानों का बताया साया, पटक पटक कर ली जान

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहा पर एक महिला तांत्रिक ने तीन साल की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि मासूम बच्ची को... और पढ़ें