Raebareli News : जनता को समर्पित हुआ एम्स, प्रधानमंत्री ने राजकोट से किया लोकार्पण

जनता को समर्पित हुआ एम्स, प्रधानमंत्री ने राजकोट से किया लोकार्पण
UPT | मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित किया।

Feb 25, 2024 18:08

रायबरेली की जनता को बधाई। यूपी का पहला अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रविवार को जनता को समर्पित हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट से रायबरेली सहित देश के पांच राज्यों ... 

Feb 25, 2024 18:08

Short Highlights
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज देश के 5 एम्स के लोकार्पण का अवसर है,रायबरेली की जनता को बधाई
  • स्मृति ईरानी ने कहा कि नामदार व कामदार में क्या अंतर है एम्स इसका उदहारण है, रायबरेली एम्स को 8 साल की यात्रा करनी पड़ी 

 

Raebareli News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायबरेली में लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजकोट से रायबरेली सहित देश के पांच राज्यों द्वारा संचालित एम्स का लोकार्पण वर्चुअल तरीके से किया गया। केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त योगदान से एम्स में 100 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक जनता को समर्पित किया गया।  

मोदी सरकार ने सुरक्षा व बेहतर स्वास्थ्य की गारंटी दी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज देश के 5 एम्स के लोकार्पण का अवसर है। रायबरेली की जनता को बधाई। आज आपकी दशकों पूर्व जो मांग थी उसका विधिवत उद्घाटन हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिला। मोदी सरकार ने सुरक्षा व बेहतर स्वास्थ्य की गारंटी दी है। हर युवा के हाथ को आजीविका व नागरिक को सम्मान दिया है गया। स्वच्छ भारत निर्माण व जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिये कार्य हो रहा है।। 

एम्स का उद्घाटन मील का पत्थर साबित होगा
उन्होंने कहा कि अब यूपी में 2 एम्स होने जा रहे हैं। एक गोरखपुर में और अब रायबरेली में भी। रायबरेली में गत वर्ष 100 छात्रों का प्रवेश हुआ है। 70 वर्ष में जितना कार्य हुआ है उतना 10 वर्ष में हमने हासिल किया। उस समय डबल इंजन सरकार के सामने स्वास्थ्य सबसे बड़ा विषय था। मेडिकल की सुविधायें खराब थी। तब 45 मेडिकल कॉलेज थे, अब 65 हैं, 15 निर्माणधीन हैं। निजी क्षेत्र को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। पीएम जनारोग्य योजना जिसमें 5 लाख बीमा का कवर का लाभ दिया जा रहा है। एम्स का उद्घाटन मील का पत्थर साबित होगा। प्रयागराज में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शुरू होगा। डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को आगे आगे बढ़ा रही है।

रायबरेली एम्स को 8 साल की यात्रा करनी पड़ी : स्मृति ईरानी
कामगारों के मंच को प्रणाम करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि नामदार व कामदार में क्या अंतर है एम्स इसका उदहारण है। रायबरेली एम्स को 8 साल की यात्रा करनी पड़ी। 16 दिसम्बर 2018 को समर्पित 900 करोड़ की लागत से इसे शुरू किया गया। आज 800 से 900 सर्जरी हर महीने हो रही है। बरसों बरस नामदार ने वोट लिया लेकिन सेवा नहीं की। अमेठी साक्षी है इस बात का कि 30 साल पहले मेडिकल कॉलेज नहीं बनाया लेकिन अपना गेस्ट हाउस बना डाला। जो 30 साल में नहीं हुआ वह मोदी सरकार ने 3 महीने में कर दिया। मेडिकल कॉलेज अमेठी में खुलने का रास्ता साफ हुआ है। आज अमेठी में डायलसीसी सेंटर खुला है। अमेठी में सिटी स्कैन नहीं था , आज 200 बेड का अस्पताल मिला, ब्लड बैंक मिला। आजादी से अब तक 380 मेडिकल कॉलेज कांग्रेस ने दिए। आज मोदी कार्यकाल में 706 संख्या हो गई है। 13 करोड़ लोग गरीबी से उभर पाए। 10 करोड़ को जन औषिधि योजना का लाभ दिया गया। 24 करोड़ महिलाओं ने स्तन कैंसर सहित अन्य बीमारियों का उपचार कराया।

ये लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राज्य मंत्री मनकेश्वर शरण सिंह, सदर विधायक अदिति सिंह ने भी संबोधित किया।

Also Read

साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

16 Sep 2024 11:00 PM

रायबरेली Raebareli News : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

सोमवार देर शाम रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) में एक साइकिल की दुकान में अज्ञात कारण से भयंकर... और पढ़ें