Raebareli News : बारिश से जलमग्न हुआ शहर, कारों पर गिरा 100 साल पुराना पेड़

बारिश से जलमग्न हुआ शहर, कारों पर गिरा 100 साल पुराना पेड़
UPT | पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त गाडियां

Jul 05, 2024 21:02

रायबरेली शहर में शुक्रवार को मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई। इस बारिश से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को जहां राहत मिली, वहीं...

Jul 05, 2024 21:02

Raebareli News : रायबरेली शहर में शुक्रवार को मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई। इस बारिश से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को जहां राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जल भराव ने नगर पालिका की पोल खोल कर रख दी है। जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का भी सामाना करना पड़ा 

जलभराव से हुई लोगों को परेशानी
शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश में शहर की नालियां चौक हो हो गई। जिससे जलभराव की समस्या पैदा हो गई। साथ ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी बारिश के कारण बाधित हो गई। सिविल लाइन पर यातायात पुलिस चौकी पर तैनात यातायात उप निरीक्षक अभिमन्यु सिंह व यातायात के गार्ड ने बारिश में भीगते हुए ट्रैफिक को संभालते रहे। भारी बारिश में भी पुलिसकर्मी ड्यूटी करते नजर आए। नगर पालिका की तरफ से दावा किया गया था कि मानसून आने से पहले नालियों की सफाई कर ली गई है। लेकिन मानसून इस बरसात में नगर पालिका के दावे फेल कर दिए हैं।

100 साल पुराना पेड़ गिरा, दुकान और दो कारें आई चपेट में
शहर कोतवाली क्षेत्र के गोरा बाजार इलाके में 100 साल पुराने पेड़ के गिरने से उसके नीचे दुकान व दो कारें आ गई। हालांकि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं है। लोगों ने बताया कि यह 100 साल पुराना नीम का पेड़ था। जोकि बारिश के कारण जड़ कमजोर होने से अचानक से गिर गया।

Also Read

बोलीं- कार्रवाई करें केंद्र-राज्य सरकारें, संविधान की दिलाई याद

6 Oct 2024 10:48 AM

लखनऊ महंत यति नरसिंहानंद विवाद पर मायावती : बोलीं- कार्रवाई करें केंद्र-राज्य सरकारें, संविधान की दिलाई याद

नरसिंहानंद की विवादित टिप्पणी पर बवाल मचा हुआ है। इसको लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने एक पोस्ट किया है। और पढ़ें