Raebareli News : लखनऊ की खो खो टीम में रायबरेली की 6 खिलाड़ियों का चयन

लखनऊ की खो खो टीम में रायबरेली की 6 खिलाड़ियों का चयन
UPT | खो खो टीम में चयनित हुई 6 महिला खिलाड़ी

Mar 10, 2024 19:21

11 से 13 मार्च को ललितपुर में आयोजित हो रही राज्य स्तरीय ओपन आमंत्रण सीनियर महिला खो खो प्रतियोगिता के लिये रायबरेली से 6 महिला खिलाड़ी भी प्रतिभाग…

Mar 10, 2024 19:21

Raebareli News : उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्त्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन आमंत्रण सीनियर महिला खो खो प्रतियोगिता के लिए लखनऊ मंडल की महिला खो-खो टीम में रायबरेली जनपद से 6 खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है। चयनित होने वाली महिला खिलाड़ियों में ऊषा सिंह,स्वाती त्रिपाठी,अर्चिता, शांती,विनीता और पूनम शामिल हैं।

राज्य स्तरीय ओपन आमंत्रण सीनियर महिला खो खो प्रतियोगिता
ये सभी खिलाड़ी 11 से 13 मार्च तक ललितपुर में आयोजित हो रही  राज्य स्तरीय ओपन आमंत्रण सीनियर महिला खो खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी लखनऊ मंडल कि जनपद रायबरेली की खिलाड़ियों के चयन पर जिला ओलंपिक संघ के  यशवंत सिंह, गौरव अवस्थी विनोद शुक्ला,  डॉ एस एम सिंह लक्ष्मीकांत शुक्ला, अभिषेक द्विवेदी, राजेश कुमार सिंह, राधेश्याम सिंह, माता प्रसाद वर्मा खो खो के अंतरराष्ट्रीय रेफ्री प्रकाश तिवारी, नवनीत वर्मा, बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की सुनीता सिंह, ईश्वरदीन चौधरी ने बधाई देते हुए राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन की शुभकामनाएं व्यक्ति की।

Also Read

साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

16 Sep 2024 11:00 PM

रायबरेली Raebareli News : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

सोमवार देर शाम रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) में एक साइकिल की दुकान में अज्ञात कारण से भयंकर... और पढ़ें