Uttar Pradesh politics : अखिलेश को बड़ा झटका, मनोज पांडेय रायबरेली से BJP प्रत्याशी होंगे

अखिलेश को बड़ा झटका, मनोज पांडेय रायबरेली से BJP प्रत्याशी होंगे
UPT | breaking news

Feb 27, 2024 16:33

विधानसभा में सपा के मख्य सचेतक रहे मनोज पांडेय ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मतदान किया। वह मुख्यमंत्री से भी मिले। भाजपा उन्हें रायबरेली से लोकसभा उम्मीदवार बना सकती है। 

Feb 27, 2024 16:33

Lucknow News : यूपी की राजनीति ने लोकसभा चुनाव से पहले और राज्यसभा चुनाव के साथ नई करवट ली है। कुनबा बढ़ाने की कोशिश में लगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा में सपा के मख्य सचेतक रहे मनोज पांडेय ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मतदान किया। वह मुख्यमंत्री से भी मिले। इस बीच खबरें आई हैं कि उन्होंने सपा छोड़ दी है और भाजपा उन्हें रायबरेली से लोकसभा उम्मीदवार बना सकती है। 

रायबरेली में जन्मे मनोज पांडेय 2012 के विधानसभा में पहली बार चुनाव जीते। इसके बाद अखिलेश सरकार में मंत्री बने। साल 2017 और 2022 में भी चुनाव लड़ा और बड़े अंतर से जीत दर्ज की। मनोज अखिलेश यादव के बेहद करीबी रहे हैं। 

सपा के मुख्य सचेतक और विधायक मनोज पांडेय ने तो अपने पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा प्रत्याशी को वोट किया। इससे राज्यसभा चुनाव में भाजपा की मुश्किलें बढ़ गईं। प्रतिक्रिया देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कार्रवाई निश्चित होगी क्योंकि पार्टी के हमारे साथियों का मानना है कि ऐसे लोगों को दूर कर दीजिए। 

Also Read

बोलीं- कार्रवाई करें केंद्र-राज्य सरकारें, संविधान की दिलाई याद

6 Oct 2024 10:48 AM

लखनऊ महंत यति नरसिंहानंद विवाद पर मायावती : बोलीं- कार्रवाई करें केंद्र-राज्य सरकारें, संविधान की दिलाई याद

नरसिंहानंद की विवादित टिप्पणी पर बवाल मचा हुआ है। इसको लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने एक पोस्ट किया है। और पढ़ें