रामगोपाल यादव का मायावती को लेकर बयान : कहा- 'उनको डराया गया है, उनकी पार्टी खत्म हो रही है', आकाश आनंद को लेकर भी कही बड़ी बात

कहा- 'उनको डराया गया है, उनकी पार्टी खत्म हो रही है', आकाश आनंद को लेकर भी कही बड़ी बात
UPT | रामगोपाल यादव, मायावती

May 16, 2024 16:42

राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा के खिलाफ जनता में काफी आक्रोश है और यह आक्रोश जैसे-जैसे चुनाव हो रहे हैं, वो निकलकर सामने आ रहा है।

May 16, 2024 16:42

Short Highlights
  • भाजपा के डर से ही आकाश आनंद को उनके पद से हटाया गया था : रामगोपाल यादव
  • इंडिया गठबंधन को 60 से ज्यादा सीटें इस चुनाव में मिलेंगी : सपा सांसद

 

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी और  बहुजन समाज पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ रही है। लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि मायावती भी इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकती हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और बहुजन समाज पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है। समाजवादी पार्टी का बहुजन समाज पार्टी पर यह आरोप है कि वो चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सहयोग कर रही है। इस कड़ी में समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री मायवती पर जोरदार हमला किया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मायावती को ईडी और सीबीआई का डर दिखाया गया है।

मायावती को डराया गया - रामगोपाल यादव
अपने बयान में रामगोपाल यादव ने कहा कि मायावती को ईडी, सीबीआई के साथ-साथ कई तरह के कागज दिखाकर डराया गया। उनको धमकाया गया कि ज़िन्दगीभर जेल से बाहर नहीं आ पाओगी। उन्होंने आगे कहा कि बहनजी को लड़ना चाहिए था, उन्हें संघर्ष करना चाहिए था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

भाजपा के डर से आकाश को हटाया गया - सपा सांसद 
आकाश आनंद पर बोलते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा के डर से ही आकाश आनंद को उनके नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद से हटाया गया था। उन्होंने कहा कि आकाश ने कुछ गलत नहीं कहा था। उसने बिलकुल सही बात कही थी। भाषा में त्रुटि हो सकती है लेकिन बात बिलकुल सही थी। दरअसल, कुछ दिनों पहले मायावती ने आकाश आनंद को उनके पद से हटा दिया था। अपने पोस्ट में उन्होंने कहा था कि पार्टी व मूवमेंट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता आने तक अभी उन्हें जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है।

सपा को पहुंचा रहीं नुकसान- सांसद 
बहुजन समाज पार्टी के समाजवादी पार्टी को नुकसान पहुंचाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसलिए उनकी पार्टी खत्म हो रही है। सपा के सामने बसपा द्वारा उसी जाति के उम्मीदवार को उतारने पर उन्होंने कहा कि ये ऐसा करने के कारण ही उनकी पार्टी अच्छा नहीं कर रही है बल्कि अपने अंत की ओर आगे बढ़ रही है। इससे कुछ फर्क पड़ता नहीं है लेकिन इससे उनकी छवि ही खराब हो रही है।

भाजपा के खिलाफ बहुत आक्रोश है- रामगोपाल यादव
राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा के खिलाफ जनता में काफी आक्रोश है और यह आक्रोश जैसे-जैसे चुनाव हो रहे हैं, वो निकलकर सामने आ रहा है। उन्होंने आगे जोड़ा कि भाजपा लगभग सीटें उत्तर प्रदेश में हारने जा रही है। हमें लोग जमकर वोट डाल रहे हैं। इंडिया गठबंधन को 60 से ज्यादा सीटें इस चुनाव में मिलेंगी।

Also Read

कांवड़ मार्ग पर मस्जिद और मजार पर लगा पर्दा, उत्तर प्रदेश पुलिस में वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति

27 Jul 2024 09:09 AM

लखनऊ 🔴 UP Live Updates : कांवड़ मार्ग पर मस्जिद और मजार पर लगा पर्दा, उत्तर प्रदेश पुलिस में वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति

बदलते यूपी की हर खबर सबसे पहले यहां पढ़ें। आपके लिए उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरें एक क्लिक पर... और पढ़ें