Sitapur News : प्रेम-प्रसंग में फरार युवक का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

प्रेम-प्रसंग में फरार युवक का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप
UPT | युवक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया।

May 25, 2024 20:07

उत्तर प्रदेश के सीतापुर के सांडा चौकी क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते पुलिस ने लड़का लड़की को  हिरासत में लिया था। लड़के को तो पुलिस ने अपनी हिरासत में रखा लेकिल लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया...

May 25, 2024 20:07

Sitapur News : उत्तर प्रदेश के सीतापुर के सांडा चौकी क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते पुलिस ने लड़का लड़की को  हिरासत में लिया था। लड़के को तो पुलिस ने अपनी हिरासत में रखा लेकिल लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। युवक शुक्रवार को संदिग्ध हालात में पुलिस हिरासत से भाग निकला। शनिवार की सुबह युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। युवक के परिजनों ने लड़की के पिता सहित पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। 

ये है पूरा मामला
प्रेम प्रसंग के चलते  22 मई की रात लड़की अपने प्रेमी इमरान के साथ फरार हो गई थी। इमरान सीतापुर के कोतवाली बिसवां अन्तर्गत सांडा चौकी क्षेत्र का रहने वाला है। लड़की के परिजनों ने  बिसवां कोतवाली में युवक और उसके भाई सलाउद्दीन पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी और उसके भाई पर आईपीसी की धारा 363,366 के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया था। लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया लेकिन यिवक को हिरासत में रखा। शुक्रवार को युवक पुलिस हिरासत से भाग निकला। उसके बाद पुलिस ने इमरान के परिजनों से लेकर रिश्तेदारों को हिरासत में ले लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। शनिवार की सुबह आरोपी इमरान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के सामने पेड़ से लटकता मिला। 

परिजनों ने लगाए पुलिस पर आरोप
युवक का  पेड़ से लटक देख उसके परिजनों ने लड़की के परिजनों सहित पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बिना पंचनामा किये शव को पीएम के लिए भेज देने का भी आरोप भी लगाया है ।

Also Read

डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

5 Oct 2024 10:34 PM

लखनऊ यूपी में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां एक महीने तक रद्द : डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

यूपी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कर्मियों के अवकाश पर एक महीने तक रोक लगा दी गई है। यह आदेश उत्तर प्रदेश की डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किया है। और पढ़ें