छोटे बच्चों को मारते हाथ न कांपे! : सौ बीघे का मालिक, पत्नी की नौकरी लेकिन नशे ने बना दिया हैवान

सौ बीघे का मालिक, पत्नी की नौकरी लेकिन नशे ने बना दिया हैवान
UPT | Breaking news

May 11, 2024 11:13

संपन्न परिवार, बड़ा घर, सौ बीघे जमीन की खेती और पत्नी की नौकरी के बाद भी युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। अपने ही मासूम बच्चों की हत्या करते हुए उसके हाथ न कांपे।

May 11, 2024 11:13

Sitapur News : सीतापुर जिले से परिवार की हत्या के बाद सुसाइड करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नशे के आदी युवक ने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी। फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी। उसके भाई ने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई। लोग इस बात से हैरत में हैं कि संपन्न परिवार, बड़ा घर, सौ बीघे जमीन की खेती और पत्नी की नौकरी के बाद भी युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। अपने ही मासूम बच्चों की हत्या करते हुए उसके हाथ न कांपे।

लखनऊ में रहता था परिवार
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में घर के पांच सदस्यों की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाने वाले अनुराग सिंह का परिवार बेहद सम्पन्न है। परिवार लखनऊ में रहता था। अनुराग गांव में रहता था। शुक्रवार को ही पत्नी बच्चों को लेकर गांव आई थी। पत्नी प्रियंका लखनऊ स्थित एक बैंक में कार्यरत थी। इसके अलावा घर पर 100 बीघा से अधिक खेती थी। अनुराग बीएससी एग्रीकल्चर था तो खेती में रुचि थी। वह खेती संभालता था। लेकिन नशे की लत ने उसे बिगाड़ दिया था। परिवार इसका विरोध करता था। 

नशे के चक्कर में अपनों को मार दिया
सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था। परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे। इसी बात पर रात में विवाद हुआ। इसके बाद शनिवार सुबह उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि आरोपी मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। 

नशे के आदी युवक ने खत्म की गृहस्थी
मामला थाना रामपुर के पालापुर गांव का है। पुलिस को सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली। 45 साल के अनुराग ने पत्नी प्रियंका (40), तीन बच्चे अरना (12), अरवी (7), आद्विक (8) और 62 साल की मां सावित्री सिंह को मार डाला। ग्रामीणों ने सुबह करीब 5 बजे गांव वालों ने गोलियों की आवाज सुनी। अनुराग बंदूक लिए हुए घर से बाहर निकला। उसने खुद को गोली मार ली। घर के सभी सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बेटे आद्विक को ग्रामीण अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया।

Also Read

डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

5 Oct 2024 10:34 PM

लखनऊ यूपी में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां एक महीने तक रद्द : डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

यूपी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कर्मियों के अवकाश पर एक महीने तक रोक लगा दी गई है। यह आदेश उत्तर प्रदेश की डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किया है। और पढ़ें