Lucknow News : राज्यसभा चुनाव में सपा फुल कांफिडेंट, कांग्रेस की न्याय यात्रा में भी रहेंगे साथ

राज्यसभा चुनाव में सपा फुल कांफिडेंट, कांग्रेस की न्याय यात्रा में भी रहेंगे साथ
UPT | सपा प्रवक्ता सुनील सिंह साजन।

Feb 16, 2024 13:46

राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह आश्वस्त है। लखनऊ में पार्टी के प्रवक्ता और और पूर्व MLC सुनील सिंह साजन ने पत्रकारों से कहा कि सपा के तीनों प्रत्याशी राज्यसभा जाएंगे और कांग्रेस की न्याय यात्रा  ...

Feb 16, 2024 13:46

Short Highlights
  • भाजपा वाले भगवान राम के आचरण की पूजा नहीं कर रहे 
  • कांग्रेस की न्याय यात्रा का हम स्वागत कर रहे हैं
Lucknow News : कांग्रेस की न्याय यात्रा शुक्रवार को यूपी में प्रवेश कर रही है वहीं यूपी आगमन पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता और पूर्व MLC सुनील सिंह साजन का कहना है कि हमारे नेता माननीय अखिलेश यादव जी ने भी कह दिया कि हम रायबरेली में शामिल होंगे और इस यात्रा का हम स्वागत भी कर रहे हैं। यात्रा में जहां शामिल होने की जरूरत है वहां हम लोग शामिल भी होंगे।

बीजेपी वाले करते हैं उच्चारण की पूजा 
किसानों के आंदोलन को लेकर सुनील सिंह साजन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और बीजेपी वाले लोग उच्चारण की पूजा करते हैं आचरण की नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले भगवान राम के आचरण की पूजा नहीं कर रहे हैं। आप ने स्वामीनाथन जी को भारत रत्न दे दिया, चौधरी चरण सिंह जी को भी भारत रत्न दे दिया लेकिन उनके रास्तों पर आप नहीं चल रहे है। जो सपना चौधरी चरण सिंह जी ने देखा था, स्वामीनाथन ने जो रिपोर्ट दी थी उसको लागू नहीं करेंगे। साजन ने कहा कि आखिर कब किसान की आय दुगनी होगी, कब किसान खुशहाल होगा इस पर भाजपा काम नहीं कर रही। 

हारेगा बीजेपी का आठवां प्रत्याशी
राज्यसभा चुनाव के सवाल पर कहा कि चुनाव होगा राज्यसभा का और भारतीय जनता पार्टी का आठवां प्रत्याशी हारेगा। समाजवादी पार्टी के तीनों प्रत्याशी जीतेंगे। भाजपा का जो षड्यंत्र है वह तभी साफ होगा और भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी यह चुनाव हारेगा। आरएलडी के विधायक क्या सपा का साथ देंगे? इस सवाल पर सुनील सिंह साजन ने कहा कि आप देखिएगा जब चुनाव होगा तो समाजवादी पार्टी के तीनों प्रत्याशी राज्यसभा जाएंगे और भाजपा का प्रत्याशी हारेगा।

Also Read

नवाब सिंह के भाई नीलू यादव को मिली जमानत

21 Sep 2024 09:58 AM

लखनऊ 🔴 UP Live Updates : नवाब सिंह के भाई नीलू यादव को मिली जमानत

बदलते यूपी की हर खबर सबसे पहले यहां पढ़ें। आपके लिए उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरें एक क्लिक पर... और पढ़ें