यूपी टी-20 लीग : लखनऊ फाल्कन्स ने कानपुर सुपरस्टार्स को 12 रनों से हराया

लखनऊ फाल्कन्स ने कानपुर सुपरस्टार्स को 12 रनों से हराया
UPT | लखनऊ की टीम ने शानदार जीत दर्ज की।

Sep 03, 2024 19:55

मैच में कानपुर सुपरस्टार्स के समीर रिजवी ने 4 छक्के जड़े, इसके बावजूद भी टीम को नहीं जीता सके। आज के मैच में भुवनेश्वर कुमार का भी करिश्मा नहीं दिखा। लखनऊ की तरफ से विपुराज निगम ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए।

Sep 03, 2024 19:55

Lucknow News : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे यूपी टी-20 लीग में मंगलवार को लखनऊ फाल्कंस ने कानपुर सुपरस्टार्स को 12 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ फाल्कन्स की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाया। आराध्य ने 42 गेंद खेलकर 52 रन बनाए। जवाब में कानपुर सुपरस्टार्स की टीम 142 रन पर ही ऑल आउट हो गई। 

मैच में कानपुर सुपरस्टार्स के समीर रिजवी ने 4 छक्के जड़े, इसके बावजूद भी टीम को नहीं जीता सके। आज के मैच में भुवनेश्वर कुमार का भी करिश्मा नहीं दिखा। लखनऊ की तरफ से विपुराज निगम ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए। अक्सू बाजवा ने चार ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए । कृतज्ञ सिंह, भुवनेश्वर कुमार और पार्व़ को एक एक विकेट मिला। इससे पहले ऋषभ 7 गेंद पर सिर्फ 5 रन ही बनाकर आउट हुए थे, वहीं विनीत कुमार ने भी अपना विकेट गंवा दिया है। कानपुर सुपर स्टार के मोहसिन 3 गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए थे। समीर रिजवी 30 बाल पर 40 रन बनाकर विपुराज की गेंद पर आउट हो गए। 

Also Read

घर-घर जाएंगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता    

19 Sep 2024 02:33 PM

लखनऊ यूपी में एक अक्टूबर से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान घर-घर जाएंगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता    

प्रदेश में संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए फिर संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की जाएगी। यह अभियान एक से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसके अलावा 11 से 31 अक्टूबर तक प्रदेश में दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। और पढ़ें