यूपी टी-20 लीग : मेरठ मावेरिक्स ने कानपुर सुपरस्टार्स को 6 विकेट से हराया, रिंकू सिंह ने खेली कप्तानी पारी

मेरठ मावेरिक्स ने कानपुर सुपरस्टार्स को 6 विकेट से हराया, रिंकू सिंह ने खेली कप्तानी पारी
UPT | मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह ने खेली शानदार पारी।

Aug 28, 2024 02:51

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेली जा रही यूपी टी-20 लीग के पांचवें मैच में मंगलवार को मेरठ मावेरिक्स ने कानपुर सुपरस्टार्स को 6 विकेट से हरा दिया।

Aug 28, 2024 02:51

Lucknow News : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेली जा रही यूपी टी-20 लीग के पांचवें मैच में मंगलवार को मेरठ मावेरिक्स ने कानपुर सुपरस्टार्स को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर सुपरस्टार्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 152 रन का स्कोर खड़ा किया। आदर्श सिंह ने सबसे ज्यादा 48 गेंदों पर 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 73 रन बनाए। वहीं, शौर्य सिंह ने 25 गेंद पर 27 रन बनाए हैं। मेरठ के गेंदबाज जीशान अंसारी ने 4 ओवर में 26 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। 

153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मावेरिक्स की टीम ने 17.4 ओवर में चार विकेट पर 154 रन बनाकर मैच जीत लिया है। उवैश अहमद 34 बॉल पर 48 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान रिंकू सिंह ने 35 गेंदों में 48 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 1 छक्का और 4 चौका लगाया है। कानपुर की ओर से ऋषभ राजपूत ने दो विकेट हासिल किए।

Also Read

घर-घर जाएंगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता    

19 Sep 2024 02:33 PM

लखनऊ यूपी में एक अक्टूबर से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान घर-घर जाएंगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता    

प्रदेश में संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए फिर संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की जाएगी। यह अभियान एक से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसके अलावा 11 से 31 अक्टूबर तक प्रदेश में दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। और पढ़ें