उच्च शिक्षा में आधी आबादी का वर्चस्व : यूपी में पुरुषों से 50 प्रतिशत ज्यादा महिलाएं कर रहीं पीएचडी-एमफिल

यूपी में पुरुषों से 50 प्रतिशत ज्यादा महिलाएं कर रहीं पीएचडी-एमफिल
UPT | Higher Education

Oct 04, 2024 08:38

वित्त, आईटी और स्वास्थ्य सेवा जैसे सेक्टर में भी महिलाओं की मांग तेजी से बढ़ी है। औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ महिलाओं में तकनीकी या व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रति रुचि में वृद्धि देखी गई है।

Oct 04, 2024 08:38

Lucknow News : प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं के प्रदर्शन काफी बेहतर हुआ है। उच्च शिक्षा में अब केवल पुरुषों का वर्चस्व नहीं रहा, बल्कि आधी आबादी ने विभिन्न क्षेत्रों की तरह यहां भी अपनी जोरदार धमक दिखाई है। बीते एक साल में पीएचडी, एमफिल और पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में 50 फीसदी अधिक हो गई है। 

पुरुषों को इस तरह छोड़ा पीछे
आधी आबादी के मुद्दे पर काम करने वाली राष्ट्रीय संगठन उदैति फाउंडेशन के ताजा अध्ययन के अनुसार, यूपी में महिलाओं की उच्च शिक्षा का स्तर पुरुषों से बढ़कर 24.4 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जबकि पुरुषों का आंकड़ा 23.9 प्रतिशत पर है।



तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा में बढ़ी महिलाओं की रुचि
वित्त, आईटी और स्वास्थ्य सेवा जैसे सेक्टर में भी महिलाओं की मांग तेजी से बढ़ी है। औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ महिलाओं में तकनीकी या व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण (TVET) कार्यक्रमों के प्रति रुचि में वृद्धि देखी गई है। इसके चलते महिलाओं की रोजगार प्राप्त करने की संभावनाएं 11 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं।

महिलाओं की उच्च शिक्षा में अग्रणी भूमिका
उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली महिलाओं की संख्या एक करोड़ से अधिक है, जिसमें से 54.6 लाख महिलाएं उच्च शिक्षित हैं। इसमें अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, एमफिल और डिप्लोमा धारक शामिल हैं। खासतौर पर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक है।

इन सेक्टर में महिलाओं की सबसे ज्यादा रुचि
अहम बात है प्रदेश सरकार के संचालित प्रत्येक कोर्स में 20 प्रतिशत महिला आरक्षण है, फिर भी 188 में से 22 ट्रेड्स में महिलाएं सबसे ज्यादा रुचि दिखा रही हैं। ये ट्रेड्स पूरी तरह से महिलाओं की सीटों से भरे हुए हैं। आधी आबादी द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ट्रेड्स में कम्प्यूटर से डिजायनिंग, सौंदर्य प्रसाधन, ऑफिस कामकाज और कढ़ाई तकनीक में 100 प्रतिशत भागीदारी है। इसके अलावा, ड्रेस मेकिंग में 99.7 प्रतिशत और फैशन टेक्नोलॉजी में 99.9 प्रतिशत महिलाएं सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। सिलाई तकनीक में 85.7 प्रतिशत और मैकेनिकल ड्राफ्टमैन में 10.1 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी है। जबकि तकनीकी क्षेत्र जैसे इलेक्ट्रीशियन में 18.4 प्रतिशत और फ्रिज एवं एसी मैकेनिक में 8.1 प्रतिशत महिलाएं सक्रिय हैं।

देश के छह शीर्ष राज्यों में यूपी ने बनाई जगह
इसके साथ ही कालेजों में एडमिशन लेने वाले छात्रों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश का स्थान देश के शीर्ष छह राज्यों में है। इसमें उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और राजस्थान का स्थान आता है।
 

Also Read

पुलिस मुठभेड़ में गोकशी में शामिल बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

4 Oct 2024 10:48 AM

लखनऊ Lucknow Crime : पुलिस मुठभेड़ में गोकशी में शामिल बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

एडीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि 30 सितंबर को कनार गांव में जानवरों के अवशेष मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। गुरुवार की रात बड़ी गढ़ी गांव के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को देखकर पुलिस ने घेराबंदी की। और पढ़ें