खेत में मिला महिला का शव : शरीर पर चोट के निशान, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

शरीर पर चोट के निशान, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
UPT | खेत में मिला महिला का शव।

Sep 27, 2024 21:22

इटौंजा क्षेत्र के अकडरिया गांव में शुक्रवार दोपहर खेत में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है।

Sep 27, 2024 21:22

Lucknow News : इटौंजा क्षेत्र के अकडरिया गांव में शुक्रवार दोपहर खेत में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने शव की हालत देखकर आशंका जताई है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई और लाश को खेत में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

फॉरेंसिक टीम ने एकत्रित किए साक्ष्य 
इटौंजा थाना क्षेत्र के अकडरिया गांव के पालू आज चारा लाने के लिए अपने खेत में गए हुए थे। चारा काटते समय उनकी नजर कुछ ही दूरी पर पड़े शव पर गई। खेत में शव देखकर वह सन्न रह गए। आनन-फानन उन्होंने घटना की सूचना ग्रामीणों के साथ ही इटौंजा पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास से साक्ष्यों को एकत्रित किया। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल वाली जगह को सील कर दिया है। आसपास के सभी थानों में फोटो भेजकर मृतका की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।



शरीर पर मिले चोट के निशान 
अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी जितेन्द्र दुबे ने बताया कि इटौंजा पुलिस को दोपहर में अकडरिया गांव में चरी के खेत में महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतका की पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो सकेगी।

Also Read

यूपी में 53 जिलों के एआरटीओ का वेतन रुका, इस मामले में हुई कार्रवाई

27 Sep 2024 10:12 PM

लखनऊ UP News : यूपी में 53 जिलों के एआरटीओ का वेतन रुका, इस मामले में हुई कार्रवाई

वर्तमान वित्तीय वर्ष में एक जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक जुर्माना वसूलने का लक्ष्य पूरा न करने पर परिवहन आयुक्त चंद्र भूषण सिंह ने सख्त कार्रवाई की है। और पढ़ें