Lucknow Crime : सामूहिक दुष्कर्म का विरोध करने पर की थी महिला की हत्या, प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म का विरोध करने पर की थी महिला की हत्या, प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार
UPT | हत्या का खुलासा करते अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी जितेन्द्र दुबे। 

Sep 29, 2024 20:12

माल की रहने वाली महिला की हत्या का इटौंजा पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। सामूहिक दुष्कर्म का विरोध करने पर उसकी हत्या की गई थी।

Sep 29, 2024 20:12

Lucknow News : माल की रहने वाली महिला की हत्या का इटौंजा पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। सामूहिक दुष्कर्म का विरोध करने पर उसकी हत्या की गई थी। महिला ने प्रेमी मोनू रावत ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। तीनों आरोपी पेशे से मजदूर हैं। 

मोनू और महिला के बीच चल रहा था प्रेम-प्रसंग 
अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी जितेन्द्र दुबे ने बताया कि 27 सितंबर को दोपहर इटौंजा क्षेत्र के अकडरिया गांव में महिला का शव रामकरन के खेत में मिला था। मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे। शव के पास मेड पर उसके कपड़े पड़े थे। शिनाख्त के बाद उसके पति ने थाने में मोनू और उसके साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का केस दर्ज कराया था। इटौंजा पुलिस ने आज माल रोड से मोनू रावत, उसके दो साथियों अकड़रिया खुर्द के करन और राजापुर के करन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि मोनू और महिला के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।



खेत में महिला से दुष्कर्म, विरोध पर हत्या
मोनू 22 सितम्बर को मोटरसाइकिल से महिला को साथ लेकर रामकरन के खेत में गया था। वहां उसके दोनों साथी पहले से मौजूद थे। तीनों ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि हत्यारोपियों की निशानदेही पर महिला का श्रम कार्ड, वोटर कार्ड, फोटो, टूटा हुआ मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। 

Also Read

पहचान छिपाकर हिन्दू युवती को फंसाया, शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म 

29 Sep 2024 09:58 PM

लखनऊ लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार : पहचान छिपाकर हिन्दू युवती को फंसाया, शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म 

लव जिहाद के आरोपी अरशद को मदेयगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने प​हचान छिपाकर पहले हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया। और पढ़ें