Meerut News : पेट्रोल, डीजल और CNG अब गुजरे जमाने की बात, नवरात्र में मेरठ में खरीदे जा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

पेट्रोल, डीजल और CNG अब गुजरे जमाने की बात, नवरात्र में मेरठ में खरीदे जा रहे इलेक्ट्रिक वाहन
UPT | मेरठ के लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन पसंद आ रहे

Oct 06, 2024 09:10

पर्यावरण के प्रति जागरूक हो रहे हैं और पेट्रोल, डीजल, सीएनजी वाहनों को टाटा, बाय-बाय कर रहे हैं। इन वाहनों को छोड़कर अब मेरठ के लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन पसंद आ रहे हैं।

Oct 06, 2024 09:10

Short Highlights
  • नवरात्र में शुरूआती तीन दिन में बिके 200 से अधिक ई वाहन 
  • मेरठ में नवरात्र में अब तक ई वाहनों की रिकार्ड बिक्री 
  • ई कार और ई बाइक का तेजी से बढ़ रहा क्रेज
Meerut News : पेट्रोल, डीजल और सीएनजी वाहन अब गुजरे जमाने की बात होते जा रहे हैं। मेरठ के लोगों की पसंद अब ई वाहन बन रहे हैं। लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हो रहे हैं और पेट्रोल, डीजल, सीएनजी वाहनों को टाटा, बाय-बाय कर रहे हैं। इन वाहनों को छोड़कर अब मेरठ के लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन पसंद आ रहे हैं।

अभी तक की ये रिकार्ड बिक्री मानी जा रही
नवरात्र के शुरूआती तीन दिनों में ई कार और ई स्कूटी, ई बाइक मिलाकर करीब 200 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई है। इनमें 60 कार और 140 बाइक, स्कूटी और स्कूटर हैं। ई वाहन डीलर्स के अनुसार अभी तक की ये रिकार्ड बिक्री मानी जा रही है। लोग बड़ी संख्या ईवी वाहन के संबंध में जानकारी के लिए शोरूम पहुंच रहे हैं। इसमें ई वाहनों में टाटा, महिंद्रा सहित एमजी सभी ईवी वाहनों की मांग त्यौहारी सीजन में काफी बढ़ी हैं।

टाटा में टियागो, पंच, नेक्सोन तीनों कंपनी की 15 कारों की बिक्री
टाटा में टियागो, पंच, नेक्सोन तीनों कंपनी की 15 कारों की बिक्री नवरात्र के तीन दिनों में हो चुकी है। टाटा कर्व की अच्छी बुकिंग हुई है। इसकी 30 दिन की वेटिंग चल रही है। दशहरा तक कई कारों की डिलीवरी की जानी है। एमजी की विंडसोर की 15 कारों की बुकिंग हो चुकी है। इनकी डिलीवरी दशहरा के बाद की जाएगी। बाजार में एमजी जेडएस ईवी की अच्छी मांग है। किआ और महिंद्रा के वाहन भी मांग में बने हुए हैं। नवरात्र में किआ की ईवी 6 की दो कारों की डिलीवरी हुई है। महिंद्रा की एक्सयूवी 400 की 17 कारें बिकी है। 

स्कूटी और बाइक का भी क्रेज
ई वाहनों में ई स्कूटी और ई बाइक का भी क्रेज है। 
टीवीएस आई क्यूब की कीमत 1.20 लाख रुपये हैं। 
टीवीएस आई क्यूब 100 1.50 लाख में मिल रही है। 
विश्नोई डेकास की कीमत 55 हजार रुपये है। 
 

Also Read

इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

6 Oct 2024 10:02 AM

गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा में मिली कपल की लाश : इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

ग्रेटर नोएडा में दादरी थाना क्षेत्र के जंगल में एक प्रेमी जोड़े का शव मिला। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। और पढ़ें