Meerut News : मेरठ में इलेक्ट्रिक कारों की ब्रिकी में उछाल, एक साल में बिक गई इतनी ईवी कार

मेरठ में इलेक्ट्रिक कारों की ब्रिकी में उछाल, एक साल में बिक गई इतनी ईवी कार
फ़ाइल फोटो | मेरठ के लोगों को इलेक्ट्रिक कार खूब भा रही

Jun 03, 2024 09:33

मेरठ आरटीओ कार्यालय से प्राप्त आंकड़े के मुताबिक मेरठ में एक साल के भीतर 2020 के करीब इलेक्ट्रिक कार का रजिस्ट्रेशन हुआ है। ईवी  ऑटो इंडस्ट्रीज को उम्मीद है कि दीपावली पर इस साल ईवी सेगमेंट...

Jun 03, 2024 09:33

Short Highlights
  •  मेरठ के लोगों को खूब भा रही इलेक्ट्रिक कार
  • दीपावली पर ईवी सेगमेंट में बड़ी ग्रोथ होगी
  • आने वाले महीने में तीन गुना तक बढ़ेगी डिमांड
Meerut News : मेरठ के लोगों को इलेक्ट्रिक कार खूब भा रही है। लोगों का रूझान अब इलेक्ट्रिक कारों की खरीद की तरफ अधिक है। मेरठ की सड़क पर दौड़ रही दस कारों में से तीन इलेक्ट्रिक कार होती हैं। यहीं कारण है कि मेरठ में इलेक्ट्रिक कार की बिक्री में इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं अगर मेरठ के कार शोरूम में मनपसंद इलेक्ट्रिक कार नहीं है तो दिल्ली से लोग खरीदकर ला रहे हैं। यहां तक कि महंगी इलेक्ट्रिक कार के लिए दिल्ली और देहरादून तक मेरठ के लोग पहुंच रहे हैं। मेरठ आरटीओ कार्यालय से प्राप्त आंकड़े के मुताबिक मेरठ में एक साल के भीतर 2020 के करीब इलेक्ट्रिक कार का रजिस्ट्रेशन हुआ है। ईवी  ऑटो इंडस्ट्रीज को उम्मीद है कि दीपावली पर इस साल ईवी सेगमेंट में जबरदस्त उछाल आएगा। माना जा रहा है इलेक्ट्रिक कार की बिक्री का आंकड़ा पिछले साल की तुलना में इस बार तीन गुना तक बढ़ेगा। 

इलेक्ट्रिक कार लॉच करने की होड 
वाहन निर्माता कंपनियों में इलेक्ट्रिक कार लॉच करने की होड लगी हुई है। कई वाहन निर्माता कंपनियों ने तो इलेक्ट्रिक कारों को लॉच किया है। यही नहीं, आरटीओ से जो आंकड़े प्राप्त हुए हैं। उनमें इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री करीब 3,000 हजार के पार पहुंच गई है। हालांकि दोपहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल में आग लगने और उनके चेसिस प्लेट टूटने के मामले सामने आने के बाद लोगों में कुछ संदेह पैदा हुए हैं लेकिन वो एक विशेष कंपनी के ही दोपहिया वाहन हैं। जिनमें इस प्रकार की खराबी की घटनाएं सामने आई हैं। मेरठ के सिविल लाइन थाने में इस प्रकार का एक मुकदमा भी कंपनी के खिलाफ वाहन स्वामी ने दर्ज कराया था। लेकिन अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

मेरठ की सड़कों की शान ये ईवी कार
महत्वपूर्ण बात ये है कि इलेक्ट्रिक जो महंगी कार है, उनको भी लोग दिल्ली से खरीदकर ला रहे हैं। बीएमडब्ल्यू, बीवाईडी, मर्सिडीज, वोल्वो आदि की दिल्ली से खरीद कर मेरठ की सड़कों की शान बन रही हैं। ये बड़ी कंपनियों की महंगी कार है, जो लोगों को पसंद आ रही हैं। इसके अलावा टाटा ने भी ईवी के कई वर्जन निकाले हैं। जिसमें सर्वाधिक ईवी गाड़ियां बिक रही है। 
 

Also Read

 मुरुगप्पा ग्रुप लगाएगा फैक्ट्री , रोजगार और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

8 Jul 2024 04:37 PM

गौतमबुद्ध नगर यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मेडिकल डिवाइस पार्क : मुरुगप्पा ग्रुप लगाएगा फैक्ट्री , रोजगार और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि मुरुगप्पा ग्रुप का वार्षिक टर्नओवर 6,000 करोड़ रुपये है। इस समूह ने अपनी सहायक कंपनियों चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट, शांति गियर्स और ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स के साथ मिलकर एक नई कंपनी का गठन किया है... और पढ़ें