इन जिलों में हीटवेव का आईएमडी रेड अलर्ट : जाने कहां पड़ेगी भीषण गर्मी और कैसा होगा मौसम का हाल

 जाने कहां पड़ेगी भीषण गर्मी और कैसा होगा मौसम का हाल
UPT | IMD weather report

May 25, 2024 09:52

इन दो दिन लोगों को घर में रहने की सलाह दी है। बहुत अधिक जरूरत होने पर ही घरों से निकलने को कहा गया है। दिन में 11 बजे से शाम पांच बजे तक का समय हीटवेव का असर...

May 25, 2024 09:52

Short Highlights
  • 43 डिग्री तापमान में तप रहे पश्चिम यूपी के अधिकांश जिले 
  • आईएमडी ने अलर्ट के साथ हीटवेव का पूर्वानुमान किया जारी
  • आग की तरह तप रहे यूपी के अधिकांश जिले, न्यूनतम तापमान 29 पर 
Meerut Weather Update : आज से लग नौतपा में सुबह से ही सूरज आग बरसा रहा है। उमस और आग बरसाती गर्मी के बीच लोगों का बुरा हाल है। पश्चिम यूपी के अधिकांश जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा। इसी के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी।

मेरठ का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
आज मेरठ का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आईएमडी ने हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी रेड अलर्ट के मुताबिक पश्चिम यूपीे के अधिकांश जिलों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 और 29 मई को भीषण हीटवेव चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दो दिन लोगों को घर में रहने की सलाह दी है। बहुत अधिक जरूरत होने पर ही घरों से निकलने को कहा गया है। दिन में 11 बजे से शाम पांच बजे तक का समय हीटवेव का असर अधिक रहेगा। इस दौरान लोगों को इससे बचने की सलाह दी गई है। 

जिलों में हीटवेव अपना पूरा असर दिखाएगा
नौतपा शुरू होते ही सूरज देव का प्रकोप बुरी तरह से शुरू हो चुका है। मेरठ में भीषण गर्मी पड़ रही है। आने वाले पांच दिन कई जिलों में हीटवेव अपना पूरा असर दिखाएगा। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ, आगरा, झांसी, इटावा, जालौन, लखनऊ, कानपुर, बांदा और फतेहपुर में 28 और 29 मई को हीटवेव का आईएमडी रेड अलर्ट जारी किया है। 

गाजियाबाद में भी भीषण गर्मी और तीखी धूप से तिमिलाए लोग
आज शुक्रवार को सर्वाधित तापमान 43.4 डिग्री गाजियाबाद का सुबह 9.15 पर दर्ज किया गया है। भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी से ना तो दिन में राहत मिल रही और ना रात में। दोपहर के समय सूरज की तीखी धूप लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 और 27 मई को हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 28 और 29 मई को हीटवेव का रेड अलर्ट जारी हुआ है। 

आगरा, मथुरा की तपन में पर्यटक भी झुलस रहे
यूपी की पर्यटन नगरी आगरा और मथुरा में गर्मी से बुरा हाल है। गर्म हवाओं का प्रकोप और तपन से पर्यटक भी झुलस रहे हैं। यहीं कारण है कि यहां पर पर्यटकों की संख्या में कमी हो रही है। 28 और 29 मई को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की संभावना है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पंखे, कूलर, एसी का सहारा ले रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। 
 

Also Read

पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

17 Sep 2024 01:10 AM

मेरठ मेरठ हादसा : पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ज़ाकिर कॉलोनी में पीड़ितों के परिजनों से मिलकर दुख जताया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों... और पढ़ें