Meerut News : गर्मी का सितम..लू से बचने के लिए मेरठवासियों की पसंदीदा डेस्टिनेशन कश्मीर की वादियां

गर्मी का सितम..लू से बचने के लिए मेरठवासियों की पसंदीदा डेस्टिनेशन कश्मीर की वादियां
UPT | गर्मी और लू से बचने के लिए पहाड़ों की ओर रूख कर रहे मेरठ के लोग।

May 25, 2024 08:56

मेरठी लोगों की सबसे पसंदीदा जगह लेह-लद्दाख और कश्मीर घाटी बनी हुई है। मेरठ के लोग गर्मी से राहत पाने के लिए वादियों का रूख कर रहे हैं। मेरठ से इन दिनों सबसे अधिक बुकिंग...

May 25, 2024 08:56

Short Highlights
  • लद्दाख और कश्मीर की ओर रूख कर रहे मेरठ शहर के लोग
  • पूर्वोत्तर राज्य भी मेरठ मंडल के लोगों के लिए पसंदीदा जगह
  • मसूरी, नैनीताल और हिमाचल हो चुके अब पुराने हिल डेस्टिेशन
Meerut : पश्चिम यूपी में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी और लू से बचने के लिए मेरठ के लोग वादियों की ओर रूख कर रहे हैं। इस भीषण गर्मी में मेरठी लोगों की सबसे पसंदीदा जगह लेह-लद्दाख और कश्मीर घाटी बनी हुई है। मेरठ के लोग गर्मी से राहत पाने के लिए वादियों का रूख कर रहे हैं। मेरठ से इन दिनों सबसे अधिक बुकिंग लद्दाख और कश्मीर की है। इसके अलावा मेरठ के लोग पूर्वोत्तर राज्य मेघालय, असम  व सिक्किम जाना भी पसंद कर रहे हैं। 

उत्तराखंड डेस्टिेनेशन पुराना, कश्मीर और पूर्वोत्तर सैर 
मेरठ के लोगों के लिए गर्मी की छुटि्टयों में उत्तराखंड के डेस्टिनेशन पुराने हो गए हैं। इस बार गर्मी और लू के थपेड़ों से बचने के लिए कश्मीर और लद्दाख की सैर का प्लान लोग कर रहे हैं। मेरठ में टूर एंड ट्रेवल्स कंपनियों के पास अब तक 50 हजार से अधिक बुकिंग आ चुकी है। इनमें सभी बुकिंग जून माह की हैं। इसके अलावा मेरठ के लोग मेघालय, नागालैंड असम, सिक्किम जाना भी खूब पसंद कर रहे हैं। पूर्वोतर राज्यों के लिए भी लोगों ने बुकिंग की है। टूर बुक करने वाली टूर एंड ट्रेवल्स कपंनियों के मुताबिक कश्मीर, लेह-लद्दाख होटल फुल हो चुके हैं। पूरे जून कश्मीर में किसी अच्छे होटल में बुकिंग नहीं है। 

पहले वैष्णो देवी माता दर्शन उसके बाद घाटी
कश्मीर जाने वाले लोग पहले वैष्णो देवी माता दर्शन उसके बाद घाटी में श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग और सोनमर्ग घूमने जा रहे हैं। लोग फैमली पैकेज में पांच रात व छह दिन का टूर बुक कर रहे हैं। इस फैमली टूर पैकेज में होटल, खाना व घूमना शामिल है। लद्दाख—लेह में न्यूब्रा वैली और पैंगांग झील भी फैमली टूर पैकेज में शामिल है। पूर्वोतर राज्य में लोग शिलांग, चेरापूंजी, सिलीगुडी, शिलांग और मेघालय के लिए फैमली टूर पैकेज बुक कर रहे हैं। 

सिंगापुर और दुबई की जबरदस्त बुकिंग
मेरठ में गर्मी की छुट्टियों में लोग फैमली के साथ जहां कश्मीर घूमने बुकिंग करा रहे हैं तो वहीं विदेश घूमने वाले लोगों की संख्या भी कम नहीं है। जून में लोगों ने परिवार के साथ दुबई, सिंगापुर और थाईलैंड की बुकिंग कराई है। फैमली डेस्टिनेशन के रूप में सबसे ज्यादा सिंगापुर और दुबई जाना पसंद कर रहे हैं। इसके बाद थाईलैंड भी पसंदीदा जगह फैमली के लिए बना हुआ है। लोगों ने दिल्ली से फ्लाइट बुक कराई है। 

पिछले साल की अपेक्षा भारत भ्रमण में इस बार कम
फैमिली के साथ लोग इस बार दुबई,सिंगापुर और पताया घूमना अधिक पसंद कर रहे हैं। वैसे इस समय कश्मीर श्रीनगर फैमली के लिए लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। पिछले साल की अपेक्षा भारत भ्रमण में इस बार कम है। इसका कारण भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव हैं। लोगों को लग रहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान लगे प्रतिबंधों के कारण वो परिवार के साथ देश के प्रमुख स्थानों पर अपनी छुटिटयां एन्जाय नहीं कर सकेंगे। इस बार गर्मी की छुटिटयों में गोवा और लक्ष्यद्वीप की लोगों ने बुकिंग नहीं कराई है। होटल आदि न होने के कारण लोग नहीं जा रहे हैं। वहीं मालदीव के लिए  बुकिंग ना के बराबर है। कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों में फैमली पैकेज 50 से 60 हजार रुपए के बीच है। 

Also Read

पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

17 Sep 2024 01:10 AM

मेरठ मेरठ हादसा : पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ज़ाकिर कॉलोनी में पीड़ितों के परिजनों से मिलकर दुख जताया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों... और पढ़ें