Lok Sabha Election 2024 : भाजपा और रालोद की संयुक्त बैठक में मोदी-योगी की जय नहीं बोलने पर हंगामा, महिला जिलाध्यक्ष को किया पार्टी से बाहर

भाजपा और रालोद की संयुक्त बैठक में मोदी-योगी की जय नहीं बोलने पर हंगामा, महिला जिलाध्यक्ष को किया पार्टी से बाहर
UPT | भाजपा रालोद गठबंधन।

Mar 12, 2024 12:41

बैठक में रालोद की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के पीएम मोदी और सीएम योगी की जय नहीं बोली तो इस पर भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख रालोद...

Mar 12, 2024 12:41

Short Highlights
  • भाजपा और रालोद गठबंधन में पहली ही बैठक में दिखी दरार
  • रालोद महिला जिलाध्यक्ष ने मोदी-योगी की जय बोलने से मना किया
  • भाजपाइयों ने किया जमकर हंगामा, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने संभाली बात 
Baghpat News : बागपत में रालोद प्रत्याशी डॉ. राजकुमान सांगवान की चुनावी रणनीति तय करने को बुलाई गई बैठक में जमकर हंगामा ​हुआ। भाजपा और रालोद की संयुक्त बैठक बड़ौत में बुलाई गई थी। बैठक में भाजपा और रालोद कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इस दौरान बैठक में जमकर हंगामा हुआ। बैठक में रालोद की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के पीएम मोदी और सीएम योगी की जय नहीं बोली तो इस पर भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने महिला जिलाध्यक्ष को पार्टी से बाहर निकाल दिया। इसके बाद महिला जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया। 

जानिए पूरा मामला 
बड़ौत के एक फार्म हाउस में भाजपा और रालोद कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक बुलाई गई थी। बैठक में गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी डा. राजकुमार सांगवान, रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, राज्यमंत्री केपी मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, रालोद जिलाध्यक्ष रामपाल धामा सहित दोनों पार्टियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
संचालन कर रहे भाजपा नेता बिजेन्द्र शर्मा ने रालोद की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रेनू तोमर को बोलने के लिए बुलाया। उन्होंने भाषण शुरू करने से पहले चौधरी अजित सिंह व चौधरी जयंत सिंह की जय के नारे लगाए। लेकिन उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ की जय बोलने से मना करते हुए कहा कि उनकी विचारधारा भाजपा से नहीं मिलती। इसलिए वह उनके लिए नारा नहीं बोलेंगी। यह बोलते ही भाजपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया और भाजपा नेताओं ने मोदी व योगी के नारे लगाते हुए बैठक से जाना शुरू कर दिया।

रालोद पदाधिकारियों ने मामला शांत किया
स्थिति बिगड़ती देखकर रालोद पदाधिकारियों ने मामला शांत किया और जानकारी पार्टी पदाधिकारियों को दी। जिस पर रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने मंच से रेनू तोमर को पार्टी से निकाल दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बात करना गलत है। उन्होंने कहा कि रालोद-भाजपा का गठबंधन होने के साथ नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री व योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। 

डॉ. राजकुमार को बनाया है रालोद ने प्रत्याशी
बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव में रालोद ने बागपत से डॉ. राजकुमार सांगवान को प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद डॉ. सांगवान रविवार को बड़ौत पहुंचे थे। जहां डॉ. राजकुमार का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि मेरा कोई घर, व्यापार, परिवार नहीं है। बड़ौत मेरा घर है। मैं पार्टी के लिए समर्पित हूं। चौधरी जयंत सिंह की खड़ाऊ लेकर लोकसभा क्षेत्र के एक एक घर में जाऊंगा।

Also Read

बागपत में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, खुफिया एजेंसिया तलाश रही पाकिस्तानी कनेक्शन

20 Sep 2024 09:23 AM

बागपत Baghpat News : बागपत में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, खुफिया एजेंसिया तलाश रही पाकिस्तानी कनेक्शन

पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने के मामले में हिंदू संगठनों में रोष है। कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी कर हंगामा किया। और पढ़ें