Meerut News : हरियाणा में भाजपा की जीत पर मेरठ में मना जश्न, भाजपाइयों ने बांटी मिठाइयां

हरियाणा में भाजपा की जीत पर मेरठ में मना जश्न, भाजपाइयों ने बांटी मिठाइयां
UPT | हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद अपने आवास पर खुशी मनाते विनीत अग्रवाल शारदा।

Oct 08, 2024 23:58

भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में होने वाले 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी। विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले दलों को जनता मुंह के बल गिरायेगी।

Oct 08, 2024 23:58

Short Highlights
  • तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने पर जताया हर्ष
  • भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के विनीत शारदा ने बताया शानदार जीत
  • प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में सभी दस सीटों की जीत का दावा 
Meerut News : आज हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। विधानसभा चुनाव में हरियाणा में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। जबकि जम्मू काश्मीर में विपक्ष की बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जम्मू कश्मीर में नेकां बहुमत के करीब पहुंच रही है। हालांकि उसको कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है। हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने पर मेरठ के भाजपाइयों में हर्ष है। मेरठ में हरियाणा विधानसभा चुनाव और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपाइयों ने मिठाइयां बांटी।  

विनीत अग्रवाल शारदा ने हरियाणा की जीत पर खुशी व्यक्त की
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने हरियाणा की जीत पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ये भाजपा शासित राज्यों की सरकार के काम पर हरियाणा की जनता का विश्वास हैं कि उन्होंने भाजपा पर तीसरी बार भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अकेले भाजपा सभी दलों पर भारी पड़ी है। हरियाणा की जनता ने भाजपा को बहुत शानदार जीत दी है। लगातार तीसरी बार हरियाणा की जनता ने भाजपा और उसकी सरकार पर विश्वास किया है।

भाजपा का अटूट विश्वास ही जीत में बदला
हरियाणा में ग़रीब और किसान, व्यापारी, माता बहनों के प्रति भाजपा का अटूट विश्वास ही जीत में बदला है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जलेबी बनाते रहे और उनके सभी खिलाड़ी जलेबी खाते रहे परन्तु वहां की जनता ने भाजपा के काम और विकास को महत्व दिया।

हरियाणा की जनता ने राहुल जी की जलेबी खट्टी और फीकी कर दी
हरियाणा की जनता ने राहुल जी की जलेबी खट्टी और फीकी कर दी और भाजपा के विकास का लड्डू उनको मीठा लगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा का बोट प्रतिशत सबसे अधिक रहा है। जम्मू में सबसे ज़्यादा सीटे भाजपा की आयी है यह भी भाजपा की जीत है। भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में होने वाले 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी। विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले दलों को जनता मुंह के बल गिरायेगी। भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहा कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर में मोदी और योगी के बदौलत भाजपा की जीत हुई है। 

Also Read

‘नारी शक्ति’ के जागरण का उत्सव

8 Oct 2024 09:31 PM

गौतमबुद्ध नगर शारदीय नवरात्र : ‘नारी शक्ति’ के जागरण का उत्सव

भारतीय संस्कृति में नारी को हमेशा से सम्मानित स्थान प्राप्त रहा है। इतिहास में कई विदुषी नारियों का नाम लिया जा सकता है, जैसे गार्गी और मैत्रेयी, जिन्होंने वेदों की रचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। और पढ़ें