Meerut News : मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी
UPT | मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन

Jul 02, 2024 21:58

पहले मेरठ-पौड़ी हाईवे को पूरी तरह से बनाया जाए उसके बाद ही टोल प्लाजा शुरू किया जाए। भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को सुबह भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Jul 02, 2024 21:58

Short Highlights
  • छोटा मवाना और किरतपुर के पास भनैड़ा में टोल प्लाजा बनाया
  • मेरठ-पौड़ी हाईवे को आधा अधूरा बनाए जाने का लगाया आरोप
  • भूनी टोल प्लाजा की तर्ज पर भैंसा टोल प्लाजा को चलाए जाने की मांग  
Meerut News : मेरठ-पौड़ी हाईवे पर बहसूमा-मेरठ के बीच छोटा मवाना और किरतपुर के पास भनैड़ा में टोल प्लाजा बनाया गया हैं। मेरठ-पौड़ी हाईवे पर मेरठ में बनाए गए टोल प्लाजा का भारतीय किसान यूनियन ने विरोध शुरू कर दिया है। भाकियू का आरोप है कि मेरठ-पौड़ी हाईवे के आधे अधूरे बनने पर टोल की वसूली का अभी कोई आधार नहीं है। पहले मेरठ-पौड़ी हाईवे को पूरी तरह से बनाया जाए उसके बाद ही टोल प्लाजा शुरू किया जाए। भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को सुबह भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मेरठ ने भैंसा टोल प्लाजा पर पंचायत
आज भारतीय किसान यूनियन मेरठ ने भैंसा टोल प्लाजा पर पंचायत की।  पंचायत की अध्यक्षता सोराज सिंह ने की। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की तरफ से जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने पंचायत का नेतृत्व किया इस दौरान उप जिलाधिकारी मवाना, पुलिस उपाधीक्षक मवाना, नायब तहसीलदार, भैंसा टोल प्लाजा पंचायत के बीच पहुंचे। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सभी ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की तरफ से जनपद के भूनी टोल प्लाजा की तर्ज पर भैंसा टोल प्लाजा को चलाया जाने और जल्द से जल्द रुके हुए निर्माण कार्य कराय जाने का अनुरोध किया।

15 किमी के दायरे में टोल लोकल वसूला जाए
उन्होंने कहा कि जितना निर्माण हुआ है उतना ही टोल वसूला जाए और 15 किमी के दायरे में टोल लोकल वसूला जाए। इस पर अधिकारियों ने एनएचएआई अधिकारियों एवम टोल प्रबंधन से वार्ता करके पंचायत के समक्ष सभी मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन देकर पंचायत को स्थगित करवाने का निवेदन किया।

वार्ता करके पंचायत को स्थगित कर दिया
इस पर मांगे जाने पर जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कमेटी से वार्ता करके पंचायत को स्थगित कर दिया और संघर्ष जारी रखने का आहवान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, एनसीआर महासचिव नरेश मवाना, हर्ष चाहल, अनूप यादव युवा जिलाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष सत्येंद्र तालियान, सुनील, पुष्पेंद्र, अनुज, विश्वास प्रमुख, मनोज, वीर सिंह , बबलू, प्रदीप, सौरभ, मदनपाल यादव और महेंद्र आदि मौजूद रहे।
 

Also Read

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 22 जुलाई से भारी वाहनों पर रोक, 29 से पूरा यातायात प्रतिबंधित

4 Jul 2024 09:44 PM

मेरठ Kanwar Yatra-2024 : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 22 जुलाई से भारी वाहनों पर रोक, 29 से पूरा यातायात प्रतिबंधित

बैठक में कांवड़ियों के डीजे  कांवड़ मार्ग में लगने वाले कैम्प के आयोजकों, ट्रांसपोर्टरों, टोल  संचालकों, मंदिर कमेटी पदाधिकारियों से वार्ता कर समन्वय स्थापित करने हेतु एडीजे मेरठ द्वारा निर्देश दिए गए।  और पढ़ें