बुलंदशहर में सीएम योगी की रैली : बोले-देश में कमल खिलेगा, मोदी जी पीएम बनेंगे

बोले-देश में कमल खिलेगा, मोदी जी पीएम बनेंगे
UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Apr 19, 2024 13:28

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दूसरे चरण के मतदान के लिए जनसभा करने बुलंदशहर पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश की जनता 'परिवारवाद' को नकार कर प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ चुकी है। बुलंदशहर लोक सभा क्षेत्र के हर बूथ पर खिलेगा 'राष्ट्रवाद' का कमल खिलेगा।

Apr 19, 2024 13:28

Bulandshahr News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बुलंदशहर जिले के शिकारपुर पहुंचे। सीएम ने यहां चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा-देश की जनता 'परिवारवाद' को नकार कर प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ चुकी है। बुलंदशहर लोक सभा क्षेत्र के हर बूथ पर खिलेगा 'राष्ट्रवाद' का कमल खिलेगा।

2024 का लोक सभा चुनाव, देश के भविष्य का चुनाव
सीएम योगी ने कहा-मोदी जी ने देश को नई पहचान दी है, आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म किया है। कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया है। 2024 का लोक सभा चुनाव, देश के भविष्य का चुनाव है। 
 
मोदी जी ने देश को एक नई पहचान दी 
सीएम योगी ने कहा-भारत एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए संकल्पित है, फिर एक बार और अब की बारका जो यह माहौल है, पूरे देश के अंदर है। आज द्वितीय चरण के मतदान के लिए आप सबका आह्वान करने के लिए हम लोग बुलंदशहर में आए हैं जैसे बुलंदशहर में आप सब निश्चिंत हैं कि कमल खिलेगा डॉक्टर भोला सिंह फिर से सांसद बनेंगे, ऐसे पूरे देश के अंदर यह निश्चिंत है कि देश में कमल खिलेगा, मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। इस भाव का आह्वान करने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने के लिए मैं आपके पास आया हूं। यह हमारा दायित्व भी है मोदी जी ने देश को एक नई पहचान दी है, देश को दुनिया के अंदर सम्मान दिलाया है, भारत की सुरक्षा को पुख्ता किया है। आतंकवाद की समस्या का समाधान किया है, नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। 

Also Read

  प्रेमिका से गुस्साई पत्नी ने पति को पुलिस के सामने पीटा

8 Jul 2024 06:00 PM

हापुड़ हापुड़ में पति को दूसरी युवती के साथ पकड़ा : प्रेमिका से गुस्साई पत्नी ने पति को पुलिस के सामने पीटा

पति को उसकी प्रेमिका के घर देखकर एक पत्नी ने हाईवोल्टेज हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सामने ही पत्नी ने पति में थप्पड़ जड़ दिए। और पढ़ें