बुलंदशहर में रैली : इस बार 400 पार का नारा बुलंद कर गए सीएम योगी, जनसभा कर भोला सिंह के लिए प्रचार किया

इस बार 400 पार का नारा बुलंद कर गए सीएम योगी, जनसभा कर भोला सिंह के लिए प्रचार किया
UPT | बुलंदशहर में सीएम योगी की जनसभा में उमड़ी भीड़

Apr 19, 2024 18:11

शिकारपुर में भोला सिंह की चुनावी जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने 400 पार का नारा देते हुए कहा कि चुनाव में बढ़ चढ़ कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Apr 19, 2024 18:11

Bulandshahr News : जैसे आप लोग प्रदेश में निश्चिन्त हैं वैसे ही सारे देश के लोग निश्चिंत है कि देश सुरक्षित हाथों में है। सारे विश्व की निगाह भारत के लोकसभा चुनाव में लगी हुई है। ये पहचान हमारी पीएम मोदी ने दिलाई है। हमारा भी दायित्व है कि इस बार भाजपा को 400 पार सीट जीतकर मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएं। ये बात शिकारपुर भोला सिंह की चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। 

शुक्रवार को शिकारपुर में आयोजित जनसभा में पहुंचे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी जी ने नक्सलवाद और आतंकवाद को लगभग खत्म कर दिया है। आज कश्मीर की जनता चैन की सांस ले रही है। चारों ओर शांति ही है। जिस कश्मीर की धरती पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान हुए वहां नारा देते थे कि जहां बलिदान हुए मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है। ये नारा आज चरितार्थ हो रहा है। धारा 370 को हटाने की बात पर कांग्रेस हंसी उड़ाती थी लेकिन मोदी ने ये काम मिनट में ही कर दिया। कश्मीर व देश में अब विस्फोट नहीं होते, क्योंकि दुश्मन देश को भी पता है अब भारत घर में घुसकर मारता है।

बुलंदशहर को गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ा
सीएम योगी ने कहा कि बुलंदशहर को गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ दिया गया है। अब महा कुम्भ आने वाला है। बुलंदशहर के लोग एक दिन में ही कुम्भ नहाकर वापस आ सकते हैं। आपके जनपद में मेडिकल कॉलेज खुल गया है। अब यहां के मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं है। पहले की सरकारों ने अगर ये काम कर दिया होता तो जनता उन्हें नकारती नहीं। कहा कि जनपद के पास ही अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन रहा है जिससे जनपद के बहुत विकास होगा। वहीं फिल्म सिटी बन रही है। जिससे जनपद के कलाकारों को मुंबई जाने की जरूरत नही पड़ेगी क्योंकि उनकी कला को यहां ही तराशा जाएगा और उन्हें काम मिलेगा। 

पिछले 10 सालों में सरकार ने देश की छवि को बदल दिया
उन्होंने कहा कि 500 साल बाद सूर्यवंशी राम ने अपने जन्म स्थान पर अपना जन्मदिन मनाया और भगवान सूर्य की किरणों ने उनका तिलक किया। 2014 से पहले देश के लोगों में अविश्वास था, आक्रोश था, दुनिया में भारतीय लोगों का सम्मान नहीं होता था। विकास ठप हो चुका था, भ्रष्टाचार अपने चरम पर था। जनकल्याणकारी योजनाओं पर कुछ लोग डाका डाले हुए थे, लेकिन पिछले 10 सालों में सरकार ने देश की छवि को बदल दिया है। अब विदेशों में देश के लोगों का सम्मान होता है, विकास तेज गति से चल रहा है और भ्रष्टाचार भी खत्म हो चुका है। कहा कि डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर और जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने से क्षेत्र के लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। सत्ता में आने के बाद जमीन खरीद के लंबित विवादों को किसानो के हित में समाधान कराया गया। देश के 80 करोड़ गरीबों को फ्री राशन और 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत से उपचार मिला है। जबकि आयुष्मान भारत कार्ड न होने पर भी व्यक्तिगत प्रार्थना पत्र के आधार पर गरीबों का मुख्यमंत्री कोष से उपचार कराया गया। देश में गरीबों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, घर-घर शौचालय निर्माण, सपनों का घर दिया गया।   
  
पुराने केसों की फाइलों को पुनः खोली
जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि पुरानी जो फाइलें दबा दी गई थीं हमने वो पुनः खुलवा ली है और उन सभी को कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच कराकर कार्रवाई की जा रही है। हमने 40 साल पुरानी फाइलें भी ओपेन करा दी है। 

माफिया या तो जेल में या जहन्नुम में
सीएम ने कहा कि जो माफिया पहले सत्ता के सरपरस्त बनते थे हमारी सरकार के चलते सब गायब है। या तो वो जेल में है राम नाम सत्य की यात्रा पर निकल चुके है। माफियाराज प्रदेश से खत्म हो चुका है।

Also Read

 मुरुगप्पा ग्रुप लगाएगा फैक्ट्री , रोजगार और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

8 Jul 2024 04:37 PM

गौतमबुद्ध नगर यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मेडिकल डिवाइस पार्क : मुरुगप्पा ग्रुप लगाएगा फैक्ट्री , रोजगार और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि मुरुगप्पा ग्रुप का वार्षिक टर्नओवर 6,000 करोड़ रुपये है। इस समूह ने अपनी सहायक कंपनियों चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट, शांति गियर्स और ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स के साथ मिलकर एक नई कंपनी का गठन किया है... और पढ़ें