Meerut News : मेरठ कैंट इलाके में मिला जला हुआ शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

मेरठ कैंट इलाके में मिला जला हुआ शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
UPT | मेरठ।

Sep 27, 2024 23:29

पुलिस के अनुसार रात में शव को जलाया गया है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। पुलिस ने अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है।

Sep 27, 2024 23:29

Short Highlights
  • 510 आर्मी बेस वर्कशॉप के पास मिला युवक का शव 
  • पुलिस ने अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 
  • आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थाना पुलिस 
Meerut News : मेरठ के सदर थाना क्षेत्र के 510 आर्मी बेस वर्कशॉप के पास युवक का अधजली हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेरठ के सदर थाना क्षेत्र के कैंट इलाके में पुलिस को एक शव पड़े होने की सूचना लोगों ने दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों को बुलाया। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं किसी और जगह करके उसके शव को पहचान मिटाने के उद्देश्य से जलाकर यहां पर फेंका गया है।  

शुक्रवार सुबह सड़क पर जला शव मिला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सड़क पर जला शव मिला है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। शव किसका है, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। थाने में देर रात तक किसी के लापता होने की कोई शिकायत नहीं आई है।

मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया
पुलिस के मुताबिक 510 आर्मी बेस वर्कशॉप के फ्लाई ओवर के नीचे सुबह करीब सात बजे अधजला शव सड़क के किनारे पड़ मिला। पुलिस के अनुसार रात में शव को जलाया गया है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। पुलिस ने अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। सीओ कैंट प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि शव किसका था, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। किसने यह वारदात की है, इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली गई है। सैन्य क्षेत्र में इस तरह की वारदात से हड़कंप मचा है।

Also Read

शानदार साड़ियों और अन्य परिधानों की खूबसूरत प्रदर्शनी ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

27 Sep 2024 11:44 PM

मेरठ यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: शानदार साड़ियों और अन्य परिधानों की खूबसूरत प्रदर्शनी ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे दिन शुक्रवार को आयोजित खादी फैशन शो में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर की झलक दिखाई दी। इस आयोजन में शानदार साड़ियों और अन्य परिधानों के खूबसूरत प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। और पढ़ें