Weather Update : उत्तराखंड की चोटियों पर वर्षा-बर्फबारी से यूपी के मैदानी भागों में बढ़ेगी ठंड, सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ

उत्तराखंड की चोटियों पर वर्षा-बर्फबारी से यूपी के मैदानी भागों में बढ़ेगी ठंड, सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ
UPT | Weather Update

Oct 28, 2024 21:21

एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड में वर्षा, बर्फबारी और कोहरा पड़ने का अनुमान है। जिसका असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा।

Oct 28, 2024 21:21

Short Highlights
  • पश्चिमी हवाओं से बदलेगा यूपी के मौसम का मिजाज
  • पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से वर्षा-बर्फबारी के आसार 
  • पश्चिम उप्र में दिवाली के बाद बढ़ेगी तेजी से ठंड 
Weather Update : उत्तराखंड की पहाड़ी चोटियों पर वर्षा-बर्फबारी से उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। जिससे ठंड बढ़ेगी। खासकर उत्तराखंड से लगे पश्चिम उत्तर प्रदेश में तेजी से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक पूर्वोत्तर, मध्य, पश्चिम और उत्तर-पश्चिम इस सप्ताह मौसम शुष्क रहने अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड में वर्षा, बर्फबारी और कोहरा पड़ने का अनुमान
एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड में वर्षा, बर्फबारी और कोहरा पड़ने का अनुमान है। जिसका असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एन सुभाष ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ, भूमध्य सागर के साथ अटलांटिक महासागर और कुछ हद तक कैस्पियन सागर से नमी लाता है। उन्होंने बताया कि यह एक गैर मानसूनी वर्षा पैटर्न है। इसके चलते पश्चिमी क्षेत्र से तेज हवाएं चलेगी। जिससे पश्चिम और उत्तर-पश्चिम भारत में इस सप्ताह भी मौसम में बदलाव आएगा।

मौसम शुष्क रहेगा और बदलाव आएगा
उन्होंने बताया कि पश्चिम यूपी और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आस-पास के हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और बदलाव आएगा। उन्होंने बताया कि अरब सागर के निचले स्तरों पर चक्रवाती प्रसार बना हुआ है। इसके कारण अगले दो से तीन दिनों के दौरान तेज ठंडी हवाओं के चलने का अनुमान है। चक्रवाती प्रसार के कारण हवा की गति 10 से 15 किमी प्रति घंटे रहने की आशंका जताई गई है। 

चोटियों पर हिमपात से बढ़ेगी सर्दी
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर मौसम बदलेगा। इसी के साथ उत्तराखंड के पहाड़ी हिस्सों की ऊंची चोटियों पर बारिश और बर्फबारी के बाद ठंडक बढ़ेगी। जिसका असर पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों पर पड़ेगा। दिवाली के बाद से उत्तर प्रदेश में सर्दी का प्रकोप बढ़ने लगेगा।
 

Also Read

प्राइम लोकेशन पर 8 गांवों के किसानों को मिली जमीन

28 Oct 2024 11:23 PM

गौतमबुद्ध नगर दिवाली से पहले नोएडा प्राधिकरण का तोहफा : प्राइम लोकेशन पर 8 गांवों के किसानों को मिली जमीन

दिवाली से पहले नोएडा प्राधिकरण ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। आठ गांवों के 56 किसानों को कोटे के तहत पांच प्रतिशत भूखंड आवंटित किए... और पढ़ें