लोकसभा चुनाव में पहले इंडिया गठबंधन ने अयोध्या में जीत हासिल की। अब बद्रीनाथ धाम की विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से ये साबित हो चुका है। भगवान राम के बाद भगवान शंकर ने भाजपा को नकार दिया है।
विधानसभा उपचुनाव परिणाम : मेरठ में बोले कांग्रेसी- श्रीराम के बाद भगवान शंकर ने भाजपा को नकारा, इंडिया गठबंधन की जीत पर मेरठ में जश्न
Jul 14, 2024 21:20
Jul 14, 2024 21:20
- उपचुनाव परिणाम से उत्साहित कांग्रेसियों ने लहराया तिरंगा
- राह चलते लोगों को भी खिलाए जीत की खुशी के लडडू
- बोले कांग्रेसी आने वाला समय इंडिया गठबंधन का है
देश की जनता अब मोदी के झूठे वादों से उब चुकी
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरिकृष्ण अंबेडकर ने कहा कि देश की जनता अब मोदी के झूठे वादों से उब चुकी है, इंडिया गठबंधन व राहुल गांधी जी की नीतियों में विश्वास कर रही है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि उपचुनाव में जनता ने साबित कर दिया है कि देश धर्म सांप्रदायिकता व विद्वेश की राजनीति से अब ऊब चुका है।
बद्रीनाथ धाम की विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत
काजला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पहले इंडिया गठबंधन ने अयोध्या में जीत हासिल की। अब बद्रीनाथ धाम की विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से ये साबित हो चुका है। भगवान राम के बाद भगवान शंकर ने भाजपा को नकार दिया है।
13 विधानसभा में 10 सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत
उन्होंने कहा कि सात राज्यों की 13 विधानसभा में 10 सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत से साबित हुआ है कि जनता ने दलबदलूओं को भी नकार दिया है। जो सत्ता के लालच में आए दिन दल बदलते रहते थे। इस अवसर पर प्रवक्ता हरि किशन अंबेडकर, चौधरी यशपाल सिंह, पंडित माया प्रकाश शर्मा, रीना शर्मा,सोनम कुमारी, रॉबिन नाथ गोलू, हरिकिशन प्रजापति, देशपाल गुर्जर, पीयूष रस्तोगी, नेम राणा, फुरकान अंसारी, राकेश मिश्रा, यूनुस कुरैशी, नरेश चौधरी, राकेश शर्मा के अलावा इरशाद सैफी और अंसार अहमद आदि उपस्थित थे।
Also Read
19 Sep 2024 05:51 PM
इस कार्यवाई में मंत्री नंद गोपाल नंदी ने प्राधिकरण के सात वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। इन अधिकारियों पर आरोप है कि ये ट्रांसफर होने के बाद भी लंबे समय से प्राधिकरण में अपने पदों पर तैनात थे... और पढ़ें