Bijnor News : दरिंदगी...शराब के नशे में पत्नी ने सिगरेट से दागा पति का शरीर, नाजुक अंग पर चाकू से वार

दरिंदगी...शराब के नशे में पत्नी ने सिगरेट से दागा पति का शरीर, नाजुक अंग पर चाकू से वार
UPT | पीड़ित पति मन्ना और आरोपी पत्नी मेहरजहां।

May 06, 2024 13:26

फिल्मी अंदाज में पति को नशीला पदार्थ देकर हाथ बांध कर निजी अंग पर चाकू से वार करती और सिगरेट के कश लेकर जलती सिगरेट से उसके शरीर को दागती मेहरजहां...

May 06, 2024 13:26

Short Highlights
  • बेरहम पत्नी ने बेबस पति पर दरिदंगी की हदें पार की
  • शराब, सिगरेट और गुटखा की शौकीन है पत्नी
  • नशे की हालात में कई बार कर चुकी है पति का उत्पीड़न
Bijnor : अब तक पति द्वारा नशे में पत्नी के उत्पीड़न की घटनाएं सामने आती रहती थी। पति शराब के नशे में सिगरेट से पत्नी को दागा करता था। लेकिन बिजनौर के एक गांव में सामने आई घटना बिल्कुल उलट है। यहां पर शराबी पत्नी ने नशे की हालत में अपने पति का शरीर सिगरेट से दागा। इतना ही नहीं पति के नाजुक अंग को चाकू से काटने का असफल प्रयास भी किया।  

बेरहम पत्नी और बेबस पति के बीच घटी अमानवीय घटना ने दंपति के रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। पत्नी की सनक और उसके दिमाग पर सवार नशे के फितूर ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। पति पर जुल्म की इंतहा करने वाली पत्नी के इस कारनामे को जिसने भी सुना वो दंग रह गया। अफसर भी हैरान रह गए। 

सीसीटीवी से फाश हुआ पत्नी की क्रूरता का राज
घर में लगाए सीसीटीवी कैमरे से पत्नी की क्रूरता का राज फाश हुआ तो फुटेज देखकर पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए। महिला बार-बार प्रताड़ित होने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने पर पीड़ित पति मन्नान ने चोरी छिपे कैमरा लगा दिया था। जिसके चलते पत्नी द्वारा किए जुल्म की पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई।  
कैमरे की रिकॉर्डिंग में बिल्कुल फिल्मी अंदाज में पति को नशीला पदार्थ देकर हाथ बांध कर निजी अंग पर चाकू से वार करती और सिगरेट के कश लेकर जलती सिगरेट से उसके शरीर को दागती मेहरजहां साफ दिखाई दे रही है। घटना की फुटेज नहीं होती तो शायद किसी को विश्वास नहीं होता।

शादी का बनाया था दबाव
शादी से पहले आरोपी महिला मेहरजहां ने युवक मन्नान पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की थाने में तहरीर दी थी। कई दिन चली पंचायत के बाद मन्नान के परिजनों ने 17 नवंबर 2023 को उसका निकाह आरोपी मेहरजहां से करा दिया था।
स्योहारा के ग्राम चक महदूद सानी निवासी साइबर कैफे संचालक मन्नान जैदी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 17 नवंबर 2023 को उसकी प्रेमिका मेहरजहां निवासी शफियाबाद के साथ हुई। पत्नी की ज़िद पर वह परिवार से अलग रहने लगा।

लड़ाई झगड़ा, शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न करने लगी
निकाह के बाद पता चला कि मेहरजहां शराब, सिगरेट और गुटके के अलावा अन्य तरह के नशे का सेवन करती है। उसने जब पत्नी की इन आदतों का विरोध किया तो लड़ाई झगड़ा, शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न करने लगी। 
आरोप है कि 29 अप्रैल 2024 की रात दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पत्नी मेहरजहां ने उसे पिलाया। बदहवास होने पर उसके हाथ-पैर बांधकर गला दबाया। चाकू से नाजुक अंग काटने का प्रयास किया।

पति के सामने ही बैठकर शराब पी
इसके बाद पति के सामने ही बैठकर शराब पी और उसके बाद नशे में सिगरेट के कश लेते हुए पति के नाजुक अंग पर दागा। पति तड़पता और चिल्लाता रहा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक स्योहारा जीत सिंह ने बताया कि पीड़ित पति की तहरीर और मिले सबूत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला मेहरजहां को न्यायालय के समक्ष किया गया। न्यायालय ने जेल भेज दिया है।

Also Read

संस्कृत भाषा ही भारत को उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम तक जोड़कर रखने में सामर्थ्य

19 Sep 2024 02:39 PM

मेरठ Meerut News : संस्कृत भाषा ही भारत को उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम तक जोड़कर रखने में सामर्थ्य

कार्यक्रम का संचालन भी संस्कृत भाषा में ही मनप्रीत कौर ने किया। इस कार्यशाला में प्रशिक्षण देने वाली डॉक्टर रक्षिता की सभी ने प्रशंसा की। और पढ़ें