Winter Season Forecast : इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड, सितंबर के अंत में सक्रिय हो जाएगा ला नीना, लंबा होगा जाड़े का मौसम

इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड, सितंबर के अंत में सक्रिय हो जाएगा ला नीना, लंबा होगा जाड़े का मौसम
UPT | Weather Forecast

Sep 08, 2024 23:04

समुद्री हवाएं सामान्य से अधिक ठंडी होगी। जिससे तापमान गिरेगा और शीत लहर भी तेज होगी। तूफानी बर्फीली हवाओं से कई जिलों में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 

Sep 08, 2024 23:04

Short Highlights
  • जाड़े के मौसम को लेकर भूगोलविद ने बताया पूर्वानुमान
  • बोले, यूपी के कुछ जिलों में जा सकता है 1 डिग्री तक तापमान 
  • सितंबर के चौथे सप्ताह से शुरू हो जाएगा ठंड का मौसम 
Winter Season Forecast : यूपी में मानसून की बारिश जारी है। इसी बीच अब भूगोलविद् डॉक्टर कंचन सिंह ने जाड़े के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जताया है। उन्होंने बताया सितंबर के मध्य से ला नीना का प्रभाव शुरू हो जाएगा। इसके प्रभाव से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इसी के साथ जाड़े का मौसम भी लंबा होगा। समुद्री हवाएं सामान्य से अधिक ठंडी होगी। जिससे तापमान गिरेगा और शीत लहर भी तेज होगी। तूफानी बर्फीली हवाओं से कई जिलों में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 

ला नीना समय से पहले यानि इसी महीने से सक्रिय
उन्होंने बताया कि इस बार अक्तूबर में भी बारिश की संभावना बन रही है। ला नीना समय से पहले यानि इसी महीने से सक्रिय हो रहा है। ला नीना के सक्रिय होने से समुद्र ठंडा होता है। जिससे समुद्र से उठने वाली हवाएं वातावरण में नमी पैदा करती हैं। ऐसे में ठंडक अधिक लगती है। समुद्र से उठने वाली ठंडी हवाएं पहाड़ों में बर्फबारी के हालात पैदा करती है। जिससे भारी बर्फबारी होती है। इसका असर भी मैदानी भागों पर पड़ता है। 

पूर्वानुमान सही साबित हुआ है
उन्होंने बताया कि जैसा कि इस बार गर्मी से पहले पूर्वानुमान लगाया था कि चिलचिलाती गर्मी और उमस इस बार अधिक परेशान करेगी। पूर्वानुमान सही साबित हुआ है। अब उसी प्रकार जाड़े के मौसम में भी अधिक ठंड से लोगों को परेशानी हो सकती है। डॉ. कंचन सिंह ने बताया कि आमतौर पर 15 सितंबर तक मानसून की वापसी होती थी। लेकिन इस बार मानसून सक्रिय है। ऐसे में बारिश का सिलसिला लंबा चलने का अनुमान है। इस वजह से ठंडक अधिक पड़ेगी। 

बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव का क्षेत्र
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एन सुभाष ने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर एक और निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से चक्रवाती तूफान की आशंका है। जो मौसम के उतार-चढ़ाव पर असर डालेगा। इसके चलते उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में अभी बारिश की संभावना बनी रहेगी। 

ला नीना में ज्यादा ठंडा होता है समुद्र
ला नीना मध्य और पूर्वी भूमध्य रेखीय प्रशांत क्षेत्र में लगातार सामान्य से अधिक ठंडे समुद्र की सतह के तापमान को प्रभावित करता है। ला नीना के कारण समुद्र का पानी सामान्य से अधिक ठंडा होता है। इससे उठने वाली हवाएं ठंड लेकर उठती हैं, जो दूर तक के मौसम पर अपना असर डालती हैं। ला नीना की सक्रियता के कारण ठंड जल्दी आने और बारिश का मौसम देर तक चलने से कड़ाके की ठंड़ पड़ने की संभावना होती है। यही कारण है कि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार जाड़े का मौसम अधिक लंबा होगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 

Also Read

पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

17 Sep 2024 01:10 AM

मेरठ मेरठ हादसा : पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ज़ाकिर कॉलोनी में पीड़ितों के परिजनों से मिलकर दुख जताया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों... और पढ़ें