Meerut News : बरामदे में तेंदुआ कमरे में बच्चे, दहशत के छह घंटे अटकी रहीं परिजनों की सांस, जानिए कैसे बची जान

बरामदे में तेंदुआ कमरे में बच्चे, दहशत के छह घंटे अटकी रहीं परिजनों की सांस, जानिए कैसे बची जान
UPT | मेरठ में तेंदुआ रेस्क्यू के लिए वन विभाग द्वारा लगाए जाल को पकड़े स्थानीय लोग

Apr 13, 2024 22:27

बरामदे में तेंदुआ आकर बैठ गया। बच्चों ने अंदर से कमरा तो बंद कर लिया। लेकिन कोई कुंडी नहीं होने के कारण दोनों बच्चे दरवाजे पर जोर से चिपके रहे। जिससे कि तेंदुआ दरवाजा नहीं खोल पाए। तेंदुआ बरामदे में टहलता रहा...

Apr 13, 2024 22:27

Short Highlights
  • मेरठ के कसेरूखेड़ा में तेंदुआ ने मचाया दिन दहाड़े आतंक
  • सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद
  • मकान के चारों ओर वन विभाग ने लगाया हुआ था जाल
Meerut News : मेरठ के कसेरूखेड़ा में आज तेंदुआ ने जमकर आतंक मचाया। तेंदुआ की दहशत के कारण लोगों ने अपने बच्चों को घरों में कैद कर लिया। लेकिन एक परिवार की सांस तेंदुआ के कारण पूरे छह घंटे तक ​अटकी रही। तेंदुआ जिस घर में घुसकर छुपा हुआ था उस घर में एक कमरे में दो बच्चे थे। इसी दौरान बरामदे में तेंदुआ आकर बैठ गया। बच्चों ने अंदर से कमरा तो बंद कर लिया। लेकिन कोई कुंडी नहीं होने के कारण दोनों बच्चे दरवाजे पर जोर से चिपके रहे। जिससे कि तेंदुआ दरवाजा नहीं खोल पाए। तेंदुआ बरामदे में टहलता रहा था और कमरे में दोनों बच्चों दहशत में थे। आखिरकार वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने तेंदुआ को ट्रैकुलाइज कर उसको काबू में किया और अपने साथ ले गए। कमरे में बंद बच्चे जब अपने परिजनों से मिले तो सभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

तेंदुआ को पकड़ने के लिए चला सात घंटे का रेस्क्यू आपरेशन
मेरठ के कसेरूखेड़ा में घुसा तेंदुआ को पकड़ने के लिए पूरे सात घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन चला। इस दौरान पूरा इलाका और एक परिवार दहशत में रहा। ये वहीं परिवार था जिसके बच्चे कमरे में फंसे हुए थे। मोहल्ले में जब तेंदुए का हल्ला हुआ तो चारों ओर दहशत फैल गई। दूसरी तरफ लोगों की भारी भीड़ देखकर तेंदुआ भी दहशत में आ गया और वो छतों पर धमाचौकड़ी करता हुआ एक मकान के बरामदे में पहुंच गया। जिस मकान के बरामदे में तेंदुआ पहुंचा वहां पर दो बच्चे कमरे में थे। बच्चों ने तेंदुआ देखा तो दरवाजा बंद कर ​लिया। लेकिन दरवाजे में कुंडी नहीं थी। 

सात घंटे बाद मिली वन विभाग को सफलता 
तेंदुआ की सूचना पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंच गई थी। रेस्क्यू टीम ने मकान को जाल से घेर लिया। शाम साढ़े छह बजे रेस्क्यू टीम को सफलता मिली। रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया और अपने साथ ले गए। 

आठ और दस साल के बच्चों के दहशत के छह घंटे 
तेंदुआ छतों में घूमता हुआ युवक समीर के घर में घुस गया। घर में समीर के दो बच्चे मंकु (8) और वीरा (10) और उनकी सास कमरे में थे। बच्चों ने तेंदुआ को देख तो कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। बाहर बरामदे में तेंदुआ बैठ गया। 
वन कर्मियों ने घर को चारों ओर से जाल डालकर बंद कर दिया। जाल वन विभाग ने तेंदुए को ट्रैकुलाइज करने की पूरी तैयारी की। वनकर्मी ट्रैकुलाइजर बंदूक लेकर तेंदुआ को निशाने बनाने के लिए खड़े रहे, लेकिन वो बाहर नहीं आया। तेंदुआ को बाहर लाने के लिए मुर्गा लाया गया। टीम तेंदुए को पकड़ने के प्रयास करती रही। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। आखिरकार शाम होने तक टीम को सफलता मिली।
शाम साढ़े छह बजे वन विभाग की टीम को ट्रैकुलाइज गन से तेंदुए को बेहोश कर सकी और उसको पिंजरे में कैद कर लिया गया। मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें