Ganpati Mahotsav : गणेश महोत्सव पर महंगाई की मार, रंग से लेकर मिट्टी तक सबके बढ़े भाव

गणेश महोत्सव पर महंगाई की मार, रंग से लेकर मिट्टी तक सबके बढ़े भाव
UPT | दुकानों में सजीं गणेश की मिट्टी की मूर्तियां।

Sep 08, 2024 22:58

इस बार भी मूर्तिकारों ने गणेश मूर्तियों को बनाया। मेरठ में गणेश की मूर्तियों को बनाने वाले कारीगरों को कोलकाता और मुंबई से बुलाते हैं।

Sep 08, 2024 22:58

Short Highlights
  • इस बार गणेश की मिट्टी की मूर्तियों के दाम दोगुने
  • मेरठ में कई स्थानों पर बनाई जाती हैं गणेश की मूर्तियां
  • मूर्तिकार बोले-कारीगरों का खर्च निकालना भी हो रहा मुश्किल
Ganpati Mahotsav :  गणेश महोत्सव पर इस बार महंगाई की मार है। हर साल मूर्तियों के दाम बढ़ रहे हैं। मेरठ में शहर के सदर बाजार, थापर नगर, जागृति विहार, लालकुर्ती और भगत सिंह मार्केट में गणपति की मूर्तियां बनाई जाती हैं। सबसे अधिक और बड़ी मूर्तियां थापर नगर और सदर बाजार में बनती हैं। इस बार भी मूर्तिकारों ने गणेश मूर्तियों को बनाया। मेरठ में गणेश की मूर्तियों को बनाने वाले कारीगरों को कोलकाता और मुंबई से बुलाते हैं। कोलकाता से आए मूर्तिकार रोहित डे ने बताया हैं कि महंगाई बहुत है खर्चा निकालना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार अयोध्या के तर्ज पर गणेश मूर्ति की ज्यादा मांग है। इस वजह से दाम काफी बढ़े हैं।

विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्तियों पर महोत्सव में महंगाई
विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्तियों पर महोत्सव में महंगाई अधिक हो जाती है। गणेश की प्रतिमाओं के दाम आसमान पर हैं। गणेश मूर्ति बनाने के लिए रंग, मिट्टी और बांस के दाम में तेजी है। पिछले साल 11 फीट की गणेश मूर्ति जो कि करीब 30 हजार रुपये में बिकती थी इस बार उसके दाम 45 हजार रुपये पर पहुंच रहे हैं।

पर्यावरण को ध्यान में रखकर बना रहे मूर्तियां
पर्यावरण को ध्यान में रखकर इस बार प्लास्टर ऑफ पेरिस की गणेश मूर्तियां नहीं बनाई जा रही हैं। गांव से लेकर शहर तक में पंडाल बनाकर गणेश मूर्तियां स्थापित की गई हैं। मूर्तियों की कीमत आकार के अनुसार रखी गई है। अधिकांश मूर्तियां मिटटी की बनाई गई हैं। जो कि विसर्जन के बाद तुरंत ही पानी में घुल जाएंगी। इससे जल प्रदूषण नहीं होगा। 

200 से लेकर 50 हजार रुपये तक की गणेश मूर्तियां
बाजार में 200 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक की गणेश मूर्तियां हैं। सात सितंबर से गणेशोत्सव की शुरूआत हो चुकी है। इस बार पंडालों में अलग-अलग रूप में बप्पा विराजे हैं। मेरठ के शास्त्रीनगर सेक्टर दो में कई स्थानों पर गणपति उत्सव मंडल लगाए गए हैं। इसी तरह गंगानगर और शहर के मंदिरों में भी भव्य गणेशोत्सव मनाया जा रहा है।

मुंबई व कोलकाता से लाई गईं गणेश की मूर्तियां 
इस बार मुंबई व कोलकाता से भी गणेश की मूर्तियों को लाया गया है। जो कि हर बार से ज्यादा सजी-धजी हैं। मुंबई की मूर्तियां इस बार कहीं अधिक डिजाइनदार हैं। कहीं नाव पर सवार गजानन हैं। सिंहासन पर विराजे गणपति देख हर कोई उन्हें घर पर ले जाने को उत्सुक है। लेकिन दाम जानकर पीछे हो जाता है। 

Also Read

पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

17 Sep 2024 01:10 AM

मेरठ मेरठ हादसा : पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ज़ाकिर कॉलोनी में पीड़ितों के परिजनों से मिलकर दुख जताया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों... और पढ़ें