ग्रेटर नोएडा से अच्छी खबर : शहर के 130 मीटर चौड़े एक्सप्रेसवे पर बस-वे विकसित किए जाएंगे, लोगों को मिलेगी बेहतर परिवहन की सुविधा

शहर के 130 मीटर चौड़े एक्सप्रेसवे पर बस-वे विकसित किए जाएंगे, लोगों को मिलेगी  बेहतर परिवहन की सुविधा
UPT | Symbolic Photo

Apr 17, 2024 17:43

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के आवागमन को बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल की है। इसके तहत 28 किलोमीटर लंबे और 130 मीटर चौड़े एक्सप्रेसवे पर बस-वे विकसित किए जाएंगे...

Apr 17, 2024 17:43

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के आवागमन को बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल की है। इसके तहत 28 किलोमीटर लंबे और 130 मीटर चौड़े एक्सप्रेसवे पर बस-वे विकसित किए जाएंगे। यह सुविधा एक्सप्रेसवे पर्थला खंजरपुर से लेकर सिरसा तक एक्सप्रेसवे पर मिलेगी।

निवासियों को मिलेगी बेहतर परिवहन सुविधा
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि जहां-जहां एक्सप्रेसवे के किनारे अधिक आबादी है, वहां बस-वे बनाने की योजना है। इससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को भी परिवहन की बेहतर सुविधा मिलेगी। वर्तमान में इस क्षेत्र में लोगों को सार्वजनिक परिवहन की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

बस-वे पर बनाए जाएंगे बस स्टॉप
बस-वे पर बसें चलाई जाएंगी, जो जेवर एयरपोर्ट से लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए बस-वे पर बस स्टॉप भी बनाए जाएंगे, जहां से लोग बसों में आसानी से चढ़-उतर सकेंगे। इन बस स्टापों पर धूप, बारिश और सर्दी से बचने के लिए छतरियां भी लगाई जाएंगी।

विकलांग और बुजुर्ग लोगों के लिए किए जाएंगे विशेष इंतजाम
अधिकारियों ने बताया कि बस-वे पर विकलांग और बुजुर्ग लोगों के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। उनके लिए अलग से रैंप और चढ़ने-उतरने की व्यवस्था होगी। साथ ही, बसों में भी इन लोगों के लिए विशेष सीटों का प्रावधान रहेगा।  

बस-वे पर की जाएगी समय-सारिणी तैयार
बस-वे पर बसों की आवाजाही को सुव्यवस्थित रखने के लिए समय-सारिणी भी तैयार की जाएगी। इसमें बसों के आगमन और प्रस्थान का समय दर्शाया जाएगा। यह सारी जानकारी बस-वे पर स्क्रीन और बोर्डों के जरिए साझा की जाएगी।

इससे लोगों को मिलेगी बेहतर परिवहन सुविधा
ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह परियोजना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर आधारित है। लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

Also Read

बागपत में मिलावटी कुटटू और खाद्य पदार्थों की धरपकड़ के लिए बाजार में उतरी FDA टीम

6 Oct 2024 09:21 AM

बागपत Baghpat News : बागपत में मिलावटी कुटटू और खाद्य पदार्थों की धरपकड़ के लिए बाजार में उतरी FDA टीम

मिलावटी पदार्थ एवं पेय के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष कर कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, सूखे मेवे मूंगफली साबूदाना रामदाना व अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जनपद में 11 अक्टूबर 2024 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। और पढ़ें