दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन युवकों की जान चली गई...
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा : हवा हवाई रेस्टोरेंट के सामने तेज रफ्तार वाहन ने ली 3 दोस्तों की जान
Sep 29, 2024 14:24
Sep 29, 2024 14:24
अज्ञात वाहन से स्कूटी को रौंदा
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हवा हवाई रेस्टोरेंट के सामने तड़के लगभग तीन बजे एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी पर सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में तीनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मृतकों की पहचान निम्नलिखित के रूप में हुई है :
बिट्टू उर्फ वर्मा (21 वर्ष)
- पिता: संतोष
- निवास: B-32/414, त्रिलोकपुरी, दिल्ली
- पिता: प्रदीप सिंह
- निवास: त्रिलोकपुरी, दिल्ली
- पिता: लक्ष्मी प्रसाद भट्ट
- निवास: D-161, न्यू अशोक नगर, दिल्ली
पुलिस के अनुसार, मृतकों के बीच गहरी दोस्ती थी। उन्होंने बिना किसी को बताए घर से बाहर निकलकर घूमने का फैसला किया। एसीपी मसूरी, सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि परिजनों से जानकारी एकत्र की जा रही है।
Also Read
29 Sep 2024 02:24 PM
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में 535 करोड़ रुपये की अनियमितता के आरोप लगे हैं। पूर्व आईपीएस और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इसकी जांच की मांग की है। और पढ़ें