ग्रेटर नोएडा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी : पार्टी कार्यकर्ताओं से की एक घंटा बातचीत

पार्टी कार्यकर्ताओं से की एक घंटा बातचीत
UPT | ग्रेटर नोएडा पहुंचे भूपेन्द्र चौधरी

Jun 30, 2024 18:22

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह का रविवार को ​​​​​​​जेवर टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम लोकसभा चुनाव के बाद उनके पहले दौरे के अवसर पर आयोजित किया गया ...

Jun 30, 2024 18:22

Noida News : उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह का रविवार को जेवर टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम लोकसभा चुनाव के बाद उनके पहले दौरे के अवसर पर आयोजित किया गया था। भूपेन्द्र सिंह दिल्ली से जेवर के एक कार्यक्रम में जा रहे थे। जब उनका काफिला जेवर टोल पर रुका तो क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया और जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

यह सभी रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, बिजेन्द्र प्रमुख, संजय रावत, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि जिन्दल, गौतमबुद्ध नगर भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष कपिल गुर्जर, कर्मवीर आर्य, राज नागर, मोनू गर्ग, धर्मेन्द्र भाटी, गुरुदेव भाटी और मनीष भाटी शामिल रहे। इनके अलावा सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं और बुके के साथ हार्दिक स्वागत किया।



कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
भूपेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "आप सभी का यह उत्साह और समर्थन हमारी पार्टी की ताकत है। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में मिली जीत आप सभी के अथक परिश्रम का ही परिणाम है।" उन्होंने आगे कहा, "हमें अभी और अधिक मेहनत करनी है ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें।"

एक घंटे कर चला कार्यक्रम
जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी ने कहा कि इस कार्यक्रम ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा आने वाले समय में पार्टी के लिए नई रणनीतियों और कार्यक्रमों की शुरुआत का संकेत है। यह कार्यक्रम लगभग एक घंटे तक चला, जिसके बाद भूपेन्द्र सिंह अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए जेवर की ओर रवाना हो गए। स्थानीय नेतृत्व ने इस आयोजन को एक बड़ी सफलता बताया और कहा कि इससे क्षेत्र में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

Also Read

स्कूलों को सीडीओ की चेतावनी-15 जुलाई तक हर हाल में दे एडमिशन

5 Jul 2024 09:25 AM

गाजियाबाद RTE admission in Ghaziabad School : स्कूलों को सीडीओ की चेतावनी-15 जुलाई तक हर हाल में दे एडमिशन

बीएसए ओपी यादव ने कहा कि जिन स्कूलों को दाखिले से सम्बन्धित कोई भी परेशानी आ रही हो, वह कार्यालय में रिपोर्ट बनाकर दीजिए। हम जाँच कराकर मामले का निस्तारण करेंगे। और पढ़ें