गाजियाबाद लोकसभा चुनाव : भाजपा के सामने कैडर वोट जोड़े रखने की चुनौती, राजपूतों को साधेंगे राजनाथ

भाजपा के सामने कैडर वोट जोड़े रखने की चुनौती, राजपूतों को साधेंगे राजनाथ
UPT | राजनाथ स‍िंह

Apr 02, 2024 22:25

भारतीय जनता पार्टी पूरी सरगर्मी के साथ चुनावी माहौल तैयार करने में लगी है। इसके साथ ही भाजपा अपने कैडर वोट जोड़े रखने की चुनौति को भी साफ देख रही है। राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा का कैडर वोट माने जाने वाली सैनी, कश्यप और प्रजापति जैसी जातियों के छिटकने की आशंका है तो राजपूत, त्यागी और गुर्जर वोट खिसकने का डर भी बना हुआ है और...

Apr 02, 2024 22:25

Short Highlights
  • राजपूत मतदाताओं को साधने आज गाजियाबाद आएंगे राजनाथ
  • घंटाघर में रामराज्य संकल्प और नामांकन सभा को करेंगे संबोधित
Ghaziabad News (धीरज कुमार ढि‍ल्‍लो) : भारतीय जनता पार्टी पूरी सरगर्मी के साथ चुनावी माहौल तैयार करने में लगी है। इसके साथ ही भाजपा अपने कैडर वोट जोड़े रखने की चुनौति को भी साफ देख रही है। राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा का कैडर वोट माने जाने वाली सैनी, कश्यप और प्रजापति जैसी जातियों के छिटकने की आशंका है तो राजपूत, त्यागी और गुर्जर वोट खिसकने का डर भी बना हुआ है और भाजपा ने उसे मैनेज करने के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। माना जा रहा है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को गाजियाबाद के घंटाघर में जनसभा को संबोधित कर ठाकुरों को साधने का प्रयास करेंगे। घंटाघर में आयोजित जनसभा को पार्टी ने “राम राज्य संकल्प एवं नामांकन सभा” का नाम देकर हिंदुत्व को जगाने का भी प्रयास किया है। पार्टी तमाम प्रयासों के बाद भी राम मंदिर निर्माण को उतनी हाइप नहीं दे पा रही है।   

राजपूत समाज को साधेंगे राजनाथ
राजनाथ सिंह जहां राजपूत समाज से आते हैं वहीं 2009 में गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के बाद से लगातार जुड़े रहने के कारण इस मैनेजमेंट के लिए मुफीद माने जा रहे हैं। बता दें कि राजपूत समाज गाजियाबाद से अंत समय में जनरल वीके सिंह का टिकट काटे जाने पर न केवल नाराजगी जाहिर कर रहा है बल्कि छोटी-छोटी बैठकें आयोजित कर समाज अपनी रणनीति बनाने में भी जुटा है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में राजपूत समाज ने एक बड़ी और गुप्त बैठक कर लोकसभा चुनाव के लिए रणनी‌ति पर विचार -विमर्श किया है।

प्रत्‍याशी को लेकर है नाराजगी
भाजपा का मजबूत वोट बैंक माने जाने वाले राजपूत समाज की नाराजगी यह है कि गाजियाबाद लोकसभा सीट पर पिछले आठ लोकसभा चुनावों में राजपूत प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे गए और समाज ने सात बार यह सीट भाजपा की झोली में डाली। जनरल वीके सिंह के स्थान पर राजपू‌त समाज के किसी अन्य उपयुक्त प्रत्याशी को भी चुनाव मैदान में उतारा जा सकता था। सियासी जानकारों का कहना है कि राजपूत समाज की नाराजगी को देखते हुए बसपा ने प्रत्याशी बदलकर नंदकिशोर पुंडीर (राजपूत समाज से) को उतार दिया है। गौतमबुद्धनगर सीट पर सपा पहले ही राजपूत कार्ड खेल चुकी है।  

सैनी मतदाताओं को साधेंगे नायब स‍िंह सैनी
सैनी मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उतारने की तैयारी कर रही है। सैनी समाज में भी भाजपा के द्वारा कम प्रतिनिधित्व दिए जाने का मलाल है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सैनी समाज को संभल लोकसभा सीट से एक टिकट मिला है। सपा ने बिजनौर से दीपक सैनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। मुजफ्फरनगर से बसपा प्रत्याशी और राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति के द्वारा भाजपा के कैडर वोट माने जाने वाले प्रजापति समाज में सेंध लगाने का डर पैदा कर दिया है। दारा सिंह प्रजापति समाज के लिए राजनैतिक हिस्सेदारी की बात करते हुए फरवरी माह में हरिद्वार से जंतर-मंतर, दिल्ली जाने के लिए पदयात्रा लेकर पहुंचे तो उन्हें गाजियाबाद से आगे नहीं बढ़ने दिया गया था। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठी चार्ज किया था, दारा सिंह प्रजापति चुनाव प्रचार के दौरान अपनी उस पीड़ा को भी मतदाताओं के सामने रख रहे हैं।
 

Also Read

बागपत में महिलाओं के लिए कांवड़ शिविरों में बनेंगे अलग पंडाल, महिला पु​लिसकर्मी रहेंगी तैनात

26 Jul 2024 09:56 PM

बागपत Baghpat Kanwar News : बागपत में महिलाओं के लिए कांवड़ शिविरों में बनेंगे अलग पंडाल, महिला पु​लिसकर्मी रहेंगी तैनात

कांवड़ शिविर में बने महिला पंड़ाल के पास महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कांवड़ मार्ग पर मंदिरों व कांवड़ शिविरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी रखी जाएगी। और पढ़ें