Ghaziabad Lok Sabha Election 2024 : गाजियाबाद लोकसभा सीट पर 67 साल में बढ़े साढ़े सात गुना से अधिक मतदाता

गाजियाबाद लोकसभा सीट पर 67 साल में बढ़े साढ़े सात गुना से अधिक मतदाता
UPT | गाजियाबाद लोकसभा चुनाव

Mar 21, 2024 17:37

2009 में अलग लोकसभा बनने के बाद गाजियाबाद में तीन चुनाव के दौरान ही करीब 11 लाख मतदाता बढ़ गए। इस बार वर्तमान में...

Mar 21, 2024 17:37

Short Highlights
  • चुनाव दर चुनाव बढ़ती गई मतदाताओं की संख्या 
  • 1957 में हापुड-गाजियाबाद सीट पर थे 4,20,441 मतदाता
  • वर्तमान में 2024 में मतदाताओं की संख्या पहुंची 29,01,235
Ghaziabad : गाजियाबाद में 67 साल के चुनावी सफर में मतदाताओं की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। 2009 तक गाजियाबाद हापुड लोकसभा का हिस्सा हुआ करता था। उसके बाद से गाजियाबाद अलग लोकसभा बनी। 2009 में अलग लोकसभा बनने के बाद गाजियाबाद में तीन चुनाव के दौरान ही करीब 11 लाख मतदाता बढ़ गए। इस बार वर्तमान में गाजियाबाद लोकसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या 29,01,235 है। 

1957 में सिर्फ सवा चार लाख लोग अपनी मनपसंद का सांसद चुनते थे
गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 67 साल में तेजी से बढ़ी है। इनते साल में मतदाताओं की संख्या करीब साढ़े सात गुना तक बढी है। जहां 1957 में सिर्फ सवा चार लाख लोग अपनी मनपसंद का सांसद चुनते थे, वहीं अब सांसद चुनने वाले मतदाताओं की संख्या 29 लाख के पार कूद गई है। 

1957 में बनी थी हापुड-गाजियाबाद लोकसभा सीट
1952 के पहले लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद के मतदाता मेरठ लोकसभा सीट के लिए मतदान करते थे। 1952 में मेरठ में तीन लोकसभा सीट के लिए मतदान हुआ था। इसके बाद 1957 के लोकसभा चुनाव से पहले हापुड़-गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र अस्तित्व में आई। 1957 से गाजियाबाद हापुड़ लोकसभा का हिस्सा बन गया। जो कि 2009 के परिसीमन तक रहा। 2009 के परिसीमन के बाद से गाजियाबाद अलग लोकसभा सीट हो गई। गाजियाबाद लोकसभा सीट बदली तो इसके विधाानसभा क्षेत्र भी बदल गए। गाजियाबाद लोकसभा सीट में मुरादनगर, गाजियाबाद, लोनी, साहिबाबाद और धौलाना आंशिक शामिल हुआ। जबकि गाजियाबाद का मोदीनगर बागपत लोकसभा का हिस्सा बन गया। 

चुनाव वर्ष......कुल मतदाता
1957   ...... 4,20,441
1962   ...... 4,35,947
1967   ...... 5,14,929
1971   ...... 5,78,138
1977   .......6,31,729
1980   .......7,23,435
1984 .........7,68,575
1989 ........10,77,433
1991 ........10,84,021
1996 ........14,93,707 
1998 ........15,29,259
1999 ........15,68,097
2004 ........18,06,830
2009 ........18,31,688
2014 ........23,57,553
2019 ........27,26,132
2024 ........29,01,235

Also Read

पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

17 Sep 2024 01:10 AM

मेरठ मेरठ हादसा : पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ज़ाकिर कॉलोनी में पीड़ितों के परिजनों से मिलकर दुख जताया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों... और पढ़ें