Ghaziabad Lok Sabha elections : गुरुवार को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, अंतिम दिन प्रत्याशियों ने दिखाई ताकत

गुरुवार को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, अंतिम दिन प्रत्याशियों ने दिखाई ताकत
UPT | गाजियाबाद लोकसभा चुनाव 2024

Apr 25, 2024 01:51

गाजियाबाद के पांच विधानसभा क्षेत्रों लोनी,मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद और धौलाना में 833 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें 3092 पोलिंग बूथ...

Apr 25, 2024 01:51

Short Highlights
  • 833 पोलिंग स्टेशन में बनाए गए 3092 पोलिंग बूथ
  • सबसे अधिक पोलिंग बूथ साहिबाबाद क्षेत्र में बनाए
  • शाम छह बजते ही थम गया लोकसभा चुनाव प्रचार
Ghaziabad Lok Sabha elections : लोकसभा के दूसरे चरण के मतदान का बुधवार 24 जनवरी चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने ताकत दिखाई। गाजियाबाद में 26 अप्रैल को मतदान होगा। जिसके लिए आज पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार बुधवार की शाम छह बजे थम गया। मतदान को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। दूसरे चरण के चुनाव में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंकी हुई है। राजनीतिक पार्टी के दिग्गज अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए मैदान उतरे हुए हैं। 

गाजियाबाद में पांच विधानसभा में 833 पोलिंग स्टेशन में 3092 पोलिंग बूथ 
गाजियाबाद के पांच विधानसभा क्षेत्रों लोनी,मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद और धौलाना में 833 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें 3092 पोलिंग बूथ हैं। जिसमें लोनी में 146 पोलिंग स्टेशन में 530 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मुरादनगर में 153 पोलिंग स्टेशन में 515 पोलिंग बूथ, साहिबाबाद में 263 पोलिंग स्टेशन में 1127 पोलिंग बूथ, गाजियाबाद में 119 पोलिंग स्टेशन में 506 पोलिंग बूथ और धौलाना में 152 पोलिंग स्टेशन में 414 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक पोलिंग बूथ साहिबाबाद में 1127 बनाए गए हैं। 

29 जोन और 192 सेक्टर में बांटा जिला 
प्रशासन ने सभी 833 पोलिंग स्टेशन और 3092 पोलिंग बूथों को 29 जोन और 192 सेक्टर में बांटा है। जिसमें लोनी में 3 जोन में 41 सेक्टर, मुरादनगर में 7 जोन में 35 सेक्टर, साहिबाबाद में 7 जोन में 57 सेक्टर, गाजियाबाद में 4 जोन में 22 सेक्टर और धौलाना में 8 जोन में 37 सेक्टर बांटे गए हैं। 

सबसे अधिक पोलिंग स्टेशन और बूथ शहरी क्षेत्रों में 
गाजियाबाद में सबसे अधिक पोलिंग स्टेशन और पोलिंग बूथ शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं। गाजियाबाद लोकसभा चुनाव के लिए शहर में 708 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 125 पोलिंग बूथ बनाएं हैं। शहरी क्षेत्र में पोलिंग बूथों की संख्या 2762 है। जबकि गाजियाबाद के ग्रामीण इलाके में 330 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 

निर्विघ्न मतदान के लिए 29 जोनल अधिकारी और 192 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात 
निर्विध्न मतदान कराने के लिए 29 जोनल अधिकारी और 192 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 3092 पोलिंग बूथ पर 270 सुपरवाइजर भी तैनात रहेंगे। सबसे अधिक 57 सेक्टर मजिस्ट्रेट साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में तैनात किए गए हैं। इसके बाद लोनी में 41, मुरादनगर में 35,गाजियाबाद में 22 और धौलाना में 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 

इन स्थानों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां   
आज गुरुवार को जिन स्थानों से मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। उनमें डीपीएस साहिबाबाद, रामलीला मैदान कविनगर और केंद्रीय विद्यालय परिसर कमला नेहरू नगर, टीला शाहबाजपुर लोनी हैं। इन सभी स्थानों पर टैंट लगाने व सफाई आदि का कार्य संपन्न हो गया है। 25 अप्रैल को इन स्थानों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।

बोले अधिकारी 
जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि गाजियाबाद लोकसभा चुनाव में पांच विधानसभा में मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां 25 अप्रैल की शाम तक पहुंच जाएंगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गाजियाबाद में तीन स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएगी।

Also Read

पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

17 Sep 2024 01:10 AM

मेरठ मेरठ हादसा : पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ज़ाकिर कॉलोनी में पीड़ितों के परिजनों से मिलकर दुख जताया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों... और पढ़ें