गाजियाबाद मौसम : आज गाजियाबाद में बारिश के आसार,बदलेगा मौसम का मिजाज

आज गाजियाबाद में बारिश के आसार,बदलेगा मौसम का मिजाज
UPT | Today Ghaziabad weather

Jul 27, 2024 08:26

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं हैं। हालांकि सोमवार से बारिश का दौर शुरू होने से संकेत बन रहे हैं। 

Jul 27, 2024 08:26

Short Highlights
  • शुक्रवार को दिन भर छाए रहे आसमा में काले बादल
  • आज सुबह से निकली धूप से बढ़ा अधिकतम तापमान
  • दिन में आज हल्की बारिश की संभावना    
Ghaziabad News : दो दिन तक हुई गाजियाबाद में बारिश के बाद मौसम आज बदला हुआ है। आज गाजियाबाद का मौसम सुबह से गर्मी वाला महसूस हो रहा है। अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि हुई है और न्यूनतम तापमान भी बढ़ा है। मौसम विभाग ने आज गाजियाबाद में बारिश की संभावना जताई है। 

सावन माह में मौसम अपना रंग दिखा रहा
सावन माह में मौसम अपना रंग दिखा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक गाजियाबाद और एनसीआर के जनपदों में आज तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। पिछले 24 घंटों में गाजियाबाद के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। आज सुबह गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि आज दोपहर बाद से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना  है।  

अगले तीन दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक आज शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं हैं। हालांकि सोमवार से बारिश का दौर शुरू होने से संकेत बन रहे हैं। 

गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज के मुताबिक जुलाई के आखिरी दिनों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 28 जुलाई को एनसीआर में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा चलने की संभावना जताई गई है। 

 

Also Read

70  लाभाथियों को वितरित की 50 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि

7 Sep 2024 09:40 PM

मेरठ मेरठ आईआईए भवन में लोन मेला : 70 लाभाथियों को वितरित की 50 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि

एनआरएलएम योजना के अंतर्गत गठित 110 एस एच जी ग्रुपों को रूपये 1 करोड़ 65 लाख के सीसीएल स्वीकृत किये गये। जिसमें से 20 ग्रुप को ऋण मेले मे चेक वितरित किये गये।  और पढ़ें