Ghaziabad news : 'कश्मीर में पत्थरबाज गायब, फारूख अब्दुल्ला लहरा रहे हैं तिरंगा, ये है मोदी का करिश्मा'

'कश्मीर में पत्थरबाज गायब, फारूख अब्दुल्ला लहरा रहे हैं तिरंगा, ये है मोदी का करिश्मा'
UPT | गाजियाबाद में लोकसभा चुनाव कार्यालय उद्धाटन मौके पर बोलते हुए पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया।

Feb 25, 2024 15:52

पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि आज मुसलमानों का भी झुकाव भाजपा की ओर है। मुस्लिम महिलाएं...

Feb 25, 2024 15:52

Short Highlights
  • गाजियाबाद में भाजपा का चुनाव कार्यालय का क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने किया उद्धाटन
  • गाजियाबाद लोकसभा सीट को छह लाख से अधिक वोटों से जीतने का लिया कार्यकर्ताओं से संकल्प
  • सांसद जनरल वीके सिंह ने कहा नमो एप ज्ञान का भंडार, बोले विपक्षी भी देंगे मोदी को वोट
Ghaziabad LokSabha Election 2024 : रविवार को गाजियाबाद के राज नगर में भाजपा का लोकसभा चुनाव कार्यालय खुल गया। भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्धाटन पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने किया। इस दौरान भाजपाइयों ने गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भारी मतों से जीत का संकल्प लिया। 

गाजियाबाद में जीत के वोटों का मार्जन बढ़ाना चैलेंज
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा, गाजियाबाद से बाकी उप्र का रास्ता जाता है। हम दिल्ली के बार्डर पर बैठे हैं। पूरे देश की नजर गाजियाबाद पर रहती है। गाजियाबाद को पीएम मोदी ने कई सौगातें दी हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष कहता था कश्मीर में धारा 370 खत्म नहीं होगी। भाजपा सरकार में कश्मीर में धारा 370 ही नहीं खत्म हुई बल्कि वहां से पत्थरबाज भी गायब हो गए हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा, 'कभी फारूख अब्दुल्ला ने कहा था कि कश्मीर में तिरंगा कोई नहीं लहरा सकता' लेकिन आज फारूख अब्दुल्ला ही अपने हाथों से तिरंगा लहरा रहे हैं'। ये है इस देश में मोदी का करिश्मा। जो तिरंगा का अपमान करते थे उनके हाथों में आज तिरंगा है। उन्होंने कहा गाजियाबाद में संकट जीत का नहीं है। यहां पर जीत के वोटों का मार्जन बढ़ाना चैलेंज है। सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा चुनाव में टिकट किसी को भी मिले ये मायने नहीं रखता लेकिन कार्यकर्ता को उसके लिए जी जान से लग जाना चाहिए जो भी प्रत्याशी हो उसको जिताने के लिए।

मुस्लिम महिलाओं का झुकाव भाजपा की ओर 
पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि आज मुसलमानों का भी झुकाव भाजपा की ओर है। मुस्लिम महिलाएं भाजपा को वोट करने के लिए तैयार हैं। भाजपा सरकार की योजनाएं हर घर में पहुंच रही हैं। मैं भी भाजपा सरकार की योजना का लाभ ले रहा हूं। उन्होंने कहा आज से भाजपा कार्यकर्ता यूपी के हर लाभार्थी तक पहुंचकर उनसे लाभ के बारे में जानेगा। सतेंद्र सिसोदिया ने कहा हमको ऐसे बूथ टार्गेंट करने होंगे जहां पर 2019 में भाजपा हारी थी। हर बूथ हमारे कार्यकर्ताओं ने जीत लिया तो समझो 6 लाख से अधिक वोटो से भाजपा चुनाव जीतेगी।  

यहां से जो संचरण होगा वो विजय के लिए होगा
केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में मोदी के वचन निभाने के लिए खुद को तैयार करना होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा नमो एप ज्ञान का भंडार है। आज जब विपक्षी नेताओं से मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे और नमो ट्रेन के बारे में बात की जाती है तो वो भी कहते हैं ये बहुत अच्छा है मेरठ पहुंचना काफी आसान हो गया है। उन्होंने कहा आज विपक्ष भी भाजपा को वोट देने के लिए तैयार है। हमको इस बार फिर से याद रखना है कि अबकी बार मोदी मोदी सरकार और चुनाव में दिल लगाकर काम करना है। 

इस दौरान एमएलसी सुभाष यदुवंशी, पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर, एमएलसी दिनेश गुप्ता, शहर विधायक अतुल गर्ग, एमएलसी अनिल अग्रवाल, लोकसभा चुनाव संयोजक अजय शर्मा, पूर्व विधायक रूप चौधरी और भाजपा शहर अध्यक्ष संजीश शर्मा ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।        

Also Read

मेट्रो कॉरिडोर के साथ 500 मीटर तक होगी विशेष प्रगति

8 Jul 2024 08:43 AM

गाजियाबाद गाजियाबाद के विकास में जुड़ेगा नया अध्याय : मेट्रो कॉरिडोर के साथ 500 मीटर तक होगी विशेष प्रगति

मेट्रो कॉरिडोर के दोनों ओर 500 मीटर तक ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। यह निर्णय शहर के विकास में एक नया अध्याय... और पढ़ें