गली नंबर दो लक्ष्मी गार्डन में एक मकान गिर गया। मकान में कुछ लोग दबे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया।
Ghaziabad News : गाजियाबाद में बारिश से गिरा मकान, महिला की मौत, दो लोग घायल
Sep 13, 2024 20:49
Sep 13, 2024 20:49
- लक्ष्मी गार्डन में आज सुबह हुआ हादसा
- लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के दुखद घटना
- मकान के अंदर सो रहे थे मां और बेटी
मकान जर्जर हालत में था
बताया जाता है कि मकान जर्जर हालत में था। जिसमें दो कमरों की हालत काफी खराब थी। इनमें से एक कमरे की दीवार और छत गिर गई। मकान के अंदर सो रही सुंदरी देवी (52 वर्ष) और उनकी दो बेटियां, लक्ष्मी और वर्षा दब गईं। हादसे में वर्षा और लक्ष्मी को चोटें आईं, जबकि सुंदरी देवी को गंभीर चोटें आईं। सुंदरी देवी को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीटीबी अस्पताल, दिल्ली में शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
जर्जर इमारतों के मामले में शीघ्र और सख्त कार्रवाई की मांग की
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हैं। घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय निवासियों ने पुरानी और जर्जर इमारतों के मामले में शीघ्र और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Also Read
17 Sep 2024 09:52 PM
कुत्तों के काटने की घटना से कॉलोनी वासियों में दहशत है। कोई अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा है। बता दें सूर्यापुरम कॉलोनी में छह महीने पहले कुत्ते के काटने से एक किशोर की मौत हो चुकी है। और पढ़ें