Gold Rate Today : सोना छह हजार रुपये सस्ता, जानें आज क्या है मेरठ सराफा बाजार का दाम

सोना छह हजार रुपये सस्ता, जानें आज क्या है मेरठ सराफा बाजार का दाम
UPT | Today Gold Price

Jul 28, 2024 09:36

सोने की कीमतों में करीब छह हजार रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। सोने की कीमत में गिरावट से मेरठ सराफा बाजार में रौनक लौटी है। लोग सोने के जेवर की खरीदारी कर रहे हैं।

Jul 28, 2024 09:36

Short Highlights
  • दस दिन में सोने के दाम में आई कमी
  • 68 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पर आया सोना 
  • सोने के भाव कम होने से मेरठ सराफा बाजार में रौनक
Gold rate, Gols Price Today : केंद्र सरकार के आम बजट में सोने-चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर छह प्रतिशत करने की घोषणा के बाद सोने की कीमत में गिरावट जारी है। पिछले दस दिन में मेरठ सराफा बाजार में सोने की कीमतों में करीब छह हजार रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। सोने की कीमत में गिरावट से मेरठ सराफा बाजार में रौनक लौटी है। लोग सोने के जेवर की खरीदारी कर रहे हैं।

लोगों का रूझान सोना खरीदने की ओर बढ़ रहा
मेरठ सराफा बाजार एसोसिएशन  के डॉ. संजीव अग्रवाल का कहना है कि सोने की कीमतों में कमी आने से लोगों का रूझान सोना खरीदने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग इस कारण से भी सोना खरीद रहे हैं कि आने वाले दिनों में फिर से सोने की कीमतें बढ़ सकती हैं। 

काफी समय से सोने की कीमतें बढ़ रही थी
पिछले काफी समय से सोने की कीमतें बढ़ रही थी। जिस कारण लोग सोना खरीद से दूरी बना रहे थे। लेकिन बजट की घोषणा के बाद से लंबे समय से सोने में तेजी रूकी है। सोने की कीमत में गिरावट का हाल ये रहा कि एक दिन में सोने की कीमत में प्रति दस ग्राम तीन हजार रुपये की गिरावट देखने को मिली।

काफी समय से सोने चांदी पर ड्यूटी कम किए जाने की मांग
सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि सोने के भाव में गिरावट का असर बाजार पर दिख रहा है। बजट जारी होने से पहले मेरठ में 24 कैरेट सोना प्रति 75.500 रुपये दस ग्राम बिक रहा था। आल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड फेडरेशन के आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि काफी समय से सोने चांदी पर ड्यूटी कम किए जाने की मांग हो रही थी। संगठन ने वित्तमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा था। 

मेरठ में 24 कैरेट सोने का भाव पिछले दस दिन में  
28 जुलाई 2024    ₹ 68.400
27 जुलाई 2024    ₹68,400    
26 जुलाई 2024    ₹68,390    
25 जुलाई 2024    ₹67,700    
24 जुलाई 2024    ₹69,130    
23 जुलाई 2024    ₹68,740    
22 जुलाई 2024    ₹72,980    
21 जुलाई 2024    ₹73,230    
20 जुलाई 2024    ₹73,230    
19 जुलाई 2024    ₹73,220    
18 जुलाई 2024    ₹74,390    
 

Also Read

पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

17 Sep 2024 01:10 AM

मेरठ मेरठ हादसा : पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ज़ाकिर कॉलोनी में पीड़ितों के परिजनों से मिलकर दुख जताया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों... और पढ़ें