Weather Update : यूपी में चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर...चलेंगी तेज ठंडी हवाएं, गिरेगा तापमान

यूपी में चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर...चलेंगी तेज ठंडी हवाएं, गिरेगा तापमान
UPT | Meerut weather Update

Oct 26, 2024 09:06

चौबीस घंटे में करीब एक डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक बताया जा रहा है।

Oct 26, 2024 09:06

Short Highlights
  • रविवार तक रहेगा मौसम में 'दाना' का असर
  • आज और कल तेज हवाओं से गिरेगा तापमान
  • पश्चिम यूपी के जिलों में सर्द होने लगी रातें 
Weather Update : बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर अब यूपी के मौसम पर पड़ेगा। हालांकि शुक्रवार से मौसम में बदलाव आया है। रात से तेज हवाओं का दौर शुरू है। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। इसका असर आज भी रहेगा।

जिलों में हल्की बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार और कल रविवार को तेज हवाओं के चलने से दिन में धूप का असर कुछ कम रहने की संभावना है। कुछ जिलों जैसे गोरखपुर, बस्ती, बलिया और आसपास के जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। 'दाना' तूफान के चलते मौसम में बदलाव दिखेगा।

अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट
मेरठ और आसपास के जिलों में आज अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। शुक्रवार को दिन में तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। दिन में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौबीस घंटे में करीब एक डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक बताया जा रहा है।

धूल के कण छंटने से वायु गुणवत्ता सुधरी
मौसम विशेषज्ञ डॉ. सूरज ने बताया कि दो दिनों से वायुमंडल में सतही स्तर पर हवा चल रही है। इसके चलते वायुमंडल में फैले धूल के कण अब छंटे हैं। इसके चलते वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार आया है। उन्होंने कहा कि तेज हवा से वायु प्रदूषण का स्तर और अधिक सुधरने की उम्मीद है। 
 

Also Read

सहायक प्रबंधक बर्खास्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

26 Oct 2024 06:01 PM

गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार का मामला : सहायक प्रबंधक बर्खास्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण (Greater Noida Development Authority) में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसके चलते एक सहायक प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया। और पढ़ें