Farmers Bharat Bandh : भारत बंद का पश्चिम यूपी में ऐसा असर, मेरठ के सभी टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात

भारत बंद का पश्चिम यूपी में ऐसा असर, मेरठ के सभी टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात
UPT | मेरठ में भारतीय किसान यूनियन की बैठक।

Feb 16, 2024 16:05

मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बुलंदशहर, शामली, बागपत और बिजनौर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इन जिलों में सुबह से बंद का आंशिक असर दिखाई दिया है।

Feb 16, 2024 16:05

Farmers Bharat Bandh : किसान संगठनों के भारत बंद के एलान का असर पश्चिम यूपी में देखने को मिला है। किसान संगठनों के भारत बंद को देखते हुए मेरठ सहित पूरे पश्चिम यूपी के जिलों में पुलिस और प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बुलंदशहर, शामली, बागपत और बिजनौर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इन जिलों में सुबह से बंद का आंशिक असर दिखाई दिया है। हालांकि बंद को देखते ​हुए आम लोगों ने आज घर से ना निकलने में ही अपनी भलाई समझी है। वहीं पश्चिम यूपी के सभी टोल प्लाजाओं पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।   

टोल प्लाजा के दोनों तरफ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात
किसान संगठनों के भारत बंद के एलान के बाद मेरठ सिवाया टोल प्लाजा पर पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी तैनात हैं। किसानों ने आज 16 फरवरी को भारत बंद का एलान किया था। वहीं दूसरी ओर भाकियू टिकैत गुट ने खेत बंद की घोषणा की थी। जिसको देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने भी अपनी पूरी तैयारी की हुई है। टोल प्लाजा पर दोनों तरफ भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश हैं कि किसान अगर इधर से आएंगे तो उन्हें रोक दिया जाएगा। 

दिल्ली कूच की तैयारी में भाकियू कर रही गांव-गांव बैठक 
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट भी दिल्ली कूच की तैयारी में है। इसके लिए 17 फरवरी को मुजफ्फरनगर के सिसौली में बैठक बुलाई गई है। भीतरी सूत्रों की माने तो इस बैठक में भाकियू दिल्ली कूच की घोषणा कर सकती है। भाकियू के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि ग्राम बहादरपुर में मेजर चिंदोडी की अध्यक्षता में संगठन का खेत बंद अभियान सफल हो रहा है। आज एक बैठक भी की गई है। जिसमें जिले के समस्त पदाधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक का संचालन हर्ष चाहल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा की किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। अगर अधिकारियों को पिछले समय में दी गई समस्याओं का समाधान नहीं किया तो जल्द प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा अनिश्चितकालीन धरने के विकल्प पर योजना बनाई जाएगी।

दिल्ली कूच की तैयारी रखे
अनुराग चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर संगठन को मजबूत करने व सदस्यता अभियान को तेजी से चलाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली कूच की तैयारी रखे। जैसे ही शीर्ष नेतृत्व से निर्देश मिलेगा दिल्ली कूच किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से  देशपाल हुडा, सत्यवीर सिंह , सुरेंद्र, नरेश मवाना, ईश्वर सिंह, मुन्नू, धर्मपाल प्रधान, अनूप यादव , अंकित, विनोद, बंटू, जॉनी, पवन, सुनील, सेवाराम, ऋषिपाल, बबलू, भूरा, बिट्टू, नीरज, मोनू, उत्तम , हरपाल आदि मौजूद रहे।

Also Read

परतापुर थाने में मनाई जाएगी किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती, होगा रागनी कार्यक्रम और भंडारा

5 Oct 2024 09:42 PM

मेरठ Meerut News : परतापुर थाने में मनाई जाएगी किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती, होगा रागनी कार्यक्रम और भंडारा

टिकैत की जयंती पर किसान लखनऊ जायेगा और थाने में भारी संख्या में जुटेगा। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया की किसान आज चिता के लिए उपले लेकर आए एक किसान एक उपला अपने ग्राम से लेकर आया और पढ़ें