Meerut News : दरोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, टेलीकॉम कंपनी में इंजीनियर था युवक

दरोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, टेलीकॉम कंपनी में इंजीनियर था युवक
UPT | दरोगा के बेटे का फाइल फोटो।

Oct 14, 2024 15:08

घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विमल त्यागी को अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

Oct 14, 2024 15:08

Short Highlights
  • मेडिकल थाना क्षेत्र में दिया घटना को अंजाम
  • अस्पताल में इलाज के दौरान दरोगा के बेटे ने तोड़ा दम
  • देर रात दो पक्षों में विवाद के बाद हुई थी मारपीट 
Meerut News : मेरठ में रिटायर्ड दरोगा के इंजीनियर बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दरोगा के घायल बेटे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

दोनों में मारपीट हो गई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल थाना क्षेत्र के एक अस्पताल के बाहर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों में मारपीट हो गई। मारपीट में रिटायर्ड दरोगा के बेटे विमल त्यागी को गंभीर चोटें आईं। जिसको पास ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक विमल त्यागी टेलीकाॅम कंपनी में इंजीनियर था।

घटना देर रात की बताई जा रही है
घटना देर रात की बताई जा रही है। बताया जाता है कि एक पक्ष के लोगों ने रिटायर्ड दरोगा के बेटे विमल त्यागी के साथ मारपीट की और उसको मरणासन्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विमल त्यागी को अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज पुलिस खंगाल रही है। 

Also Read

29 वर्षों से खेल और समाज सेवा का प्रतीक, 16 अक्टूबर को होगा विशाल दंगल

14 Oct 2024 05:42 PM

गौतमबुद्ध नगर ऋषिपाल मैमोरियल ट्रस्ट : 29 वर्षों से खेल और समाज सेवा का प्रतीक, 16 अक्टूबर को होगा विशाल दंगल

ऋषिपाल मैमोरियल ट्रस्ट पिछले 29 वर्षों से समाज और खेल के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुका है। इस ट्रस्ट की स्थापना स्वर्गीय भाई ऋषिपाल आर्य की स्मृति में की गई थी... और पढ़ें