Weather Report News : खतरा! 175 सालों में सबसे गर्म रहा जुलाई माह, औसत तापमान से 1.21 डिग्री सेल्सियस बढ़ा

खतरा! 175 सालों में सबसे गर्म रहा जुलाई माह, औसत तापमान से 1.21 डिग्री सेल्सियस बढ़ा
UPT | Weather Report

Aug 20, 2024 19:53

बढ़ती आर्द्रता और उमस के बीच कम तापमान आने वाले समय में बड़े खतरे का संदेश दे रहा है। जिसके प्रति ना तो सरकारें गंभीर हैं और ना लोग। ये कहना है वरिष्ठ भू वैज्ञानिक डॉक्टर कंचन सिंह का।

Aug 20, 2024 19:53

Short Highlights
  • बदलते जलवायु परिवर्तन के प्रति गंभीर नहीं कोई 
  • भूवैज्ञानिक डॉ. कंचन सिंह ने जताई गहरी चिंता
  • आने वाले समय में बच्चों को झेलनी पड़ेगी दुश्वारियां 
Weather Report : एक ही शहर में कहीं बारिश और कहीं पर तेज धूप। बढ़ती आर्द्रता और उमस के बीच कम तापमान आने वाले समय में बड़े खतरे का संदेश दे रहा है। जिसके प्रति ना तो सरकारें गंभीर हैं और ना लोग। ये कहना है वरिष्ठ भू वैज्ञानिक डॉक्टर कंचन सिंह का।

हर साल भूमि के नीचे और वायुमंडल में तापमान
मेरठ कालेज के पूर्व भूगोल विभागाध्यक्ष और वर्तमान में इथोपिया में शिक्षण कार्य में जुटे डॉक्टर कंचन सिंह ने बताया कि हर साल भूमि के नीचे और वायुमंडल में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि यही कारण है कि इस बार जुलाई महीना पिछले 175 सालों में सबसे ज्यादा गर्म रहा है। उन्होंने बताया कि जुलाई माह का वैश्विक औसत तापमान 1.21 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है।

बढ़ते इंसानी हस्तक्षेप से पृथ्वी का तापमान तेजी से बढ़ रहा
डॉक्टर सिंह के मुताबिक जलवायु में बढ़ते इंसानी हस्तक्षेप से पृथ्वी का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि दुनिया ने 2024 में अब तक के अपने सबसे गर्म जुलाई माह रहा है। नेशनल ओशनिक एंड एटमोस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के नेशनल सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल इंफॉर्मेशन (एनसीईआई) की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि बढ़ता तापमान 20वीं सदी के दौरान जुलाई में दर्ज वैश्विक औसत तापमान (15.8 डिग्री सेल्सियस) से 1.21 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने बताया कि ये लगातार 14वां महीना है जब बढ़ते तापमान ने रिकॉर्ड बनाया है। 

Also Read

पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

17 Sep 2024 01:10 AM

मेरठ मेरठ हादसा : पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ज़ाकिर कॉलोनी में पीड़ितों के परिजनों से मिलकर दुख जताया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों... और पढ़ें