Meerut News : कर्नाटक पुलिस का दिल्ली-दून हाईवे पर सकौती स्थित एक ढाबे पर छापा, हत्यारोपी को उठाकर ले गई साथ

कर्नाटक पुलिस का दिल्ली-दून हाईवे पर सकौती स्थित एक ढाबे पर छापा, हत्यारोपी को उठाकर ले गई साथ
UPT |

Oct 26, 2024 09:30

आरोपी हरिद्वार में ट्रेवल्स एजेंसी पर चालक की नौकरी करता है। कर्नाटक पुलिस युवक की लोकेशन के आधार पर उसका पीछा कर रही थी। पुलिस ने सकौती स्थित शिवा एसी ढाबे पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और छापा मार दिया।

Oct 26, 2024 09:30

Short Highlights
  • कर्नाटक में युवक की हत्या कर शव को कार में जलाने का आरोप
  • हरियाणा निवासी युवक की लोकेशन तलाश कर मेरठ पहुंची कर्नाटक पुलिस
  • स्थानीय पुलिस के पहुंचने पर छानबीन के बाद आरोपी को ले गई  
Meerut News : मेरठ में दिल्ली-दून हाईवे पर सकौती स्थित एक ढाबे पर कर्नाटक पुलिस ने सादी वर्दी में एक हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया। इस पर कर्नाटक पुलिस के अधिकारियों से ढाबा संचालक की नोकझोंक हो गई। कर्मचारियों ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। सूचना पर पहुंची दौराला थाना पुलिस ने मामले की जानकारी ली और पूछताछ के बाद कर्नाटक पुलिस के साथ हिरासत में लिए आरोपी को भेज दिया।

युवक की हत्या कर शव को कार में जलाने का आरोप
सकौती चौकी इंचार्ज अजीत सिंह ने बताया कि कर्नाटक में 50 दिन पहले एक युवक की हत्या कर शव को उसकी कार में जला दिया था। इस मामले में मृतक की पत्नी का प्रेमी हरियाणा निवासी अंकुर का नाम सामने आया था। इसके बाद से कर्नाटक पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। 

सकौती स्थित शिवा एसी ढाबे पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की
आरोपी हरिद्वार में ट्रेवल्स एजेंसी पर चालक की नौकरी करता है। कर्नाटक पुलिस युवक की लोकेशन के आधार पर उसका पीछा कर रही थी। पुलिस ने सकौती स्थित शिवा एसी ढाबे पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और छापा मार दिया। सादी वर्दी में पहुंची पुलिस ने आरोपी अंकुर को पकड़ लिया। ढाबा कर्मचारियों की इस दौरान पुलिस से नोकझोंक हुई। इस पर हंगामे की स्थिति बन गई। कर्नाटक पुलिस के दरोगा चंद्रशेखर ने बताया कि सकौती पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई। कर्नाटक पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।

Also Read

पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर चूहे के पैर में लगी गोली

26 Oct 2024 12:01 PM

मेरठ Meerut News : पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर चूहे के पैर में लगी गोली

गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है। जिसके विरूद्ध थाना लिसाड़ीगेट व अन्य थानों पर लगभग एक दर्जन से अधिक मकुदमें पंजीकृत है। अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है।  और पढ़ें