Meerut News : मेरठ में चांदी के रथ पर सवार होकर शहर भ्रमण को निकलेंगे जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र

मेरठ में चांदी के रथ पर सवार होकर शहर भ्रमण को निकलेंगे जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र
UPT | मेरठ में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के बारे में जानकारी देते आयोजक।

Mar 18, 2024 16:07

भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र चांदी के रथ पर सवार होकर शहर भ्रमण को निकलेंगे। ये जानकारी भगवान जगन्नाथ मंदिर समिति ने...

Mar 18, 2024 16:07

Short Highlights
  • 7 जुलाई को निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभा यात्रा
  • मेरठ में ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का है अपना इतिहास
  • जगन्नाथ मंदिर समिति ने दी रथयात्रा के तैयारियेां के बारे में जानकारी
Meerut : मेरठ में कई दशकों से निकलती आ रही भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की ​तारीख घोषित कर दी गई है। इस बार 7 जुलाई 2024 को भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र चांदी के रथ पर सवार होकर शहर भ्रमण को निकलेंगे। ये जानकारी भगवान जगन्नाथ मंदिर समिति ने मीडिया को दी है। 

पूर्व कैंट बोर्ड अध्यक्ष और जगन्नाथ मंदिर समिति के दिनेश गोयल ने बताया कि पिछले एक दशक से जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट का जगन्नाथ मंदिर समिति से कोई लेना देना नहीं है। 

बाहर से बुलाए जाएंगे बैंड और सजावट करने वाले 
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रथ यात्रा के दौरान दिल्ली और दक्षिण भारत के बैंड भी शामिल होंगे। भगवान जगन्नाथ के रथ को तैयार करने के लिए विशेष रूप से बाहर से कारीगरों को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार भगवान जगन्नाथ यात्रा काफी भव्य तरीके से शहर में निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि जगन्नाथ मंदिर में आने वाले समय में रंगाई-पुताई के साथ मंदिर के सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा। मंदिर के कुएँ का जिर्णोद्धार करने के साथ ही मंदिर में चांदी के द्वार लगवाएं जाएंगे। 

Also Read

अफसरों ने रिश्तेदार, भाई-भतीजे, पत्नी और सालों के नाम पर काटी मलाई, अब एक्शन की बारी

8 Jul 2024 03:52 PM

गौतमबुद्ध नगर यमुना अथॉरिटी में भूमि अधिग्रहण घोटाला : अफसरों ने रिश्तेदार, भाई-भतीजे, पत्नी और सालों के नाम पर काटी मलाई, अब एक्शन की बारी

यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान से बाहर 3,000 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की जमीन खरीद के मामले में जांच का दायरा बढ़ गया है। प्राधिकरण की इस बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी... और पढ़ें